हरियाणा

बीपीएल कार्डधारकों को मिलने वाले सरसों तेल के बढ़ाए दाम वापस ले सरकार : ओ पी सिहाग

बीपीएल कार्डधारकों को मिलने वाले सरसों तेल के बढ़ाए दाम वापस ले सरकार : ओ पी सिहाग

बीपीएल कार्डधारकों को मिलने वाले सरसों तेल के बढ़ाए दाम वापस ले सरकार : ओ पी सिहाग
पंचकूला ,2 जुलाई : जननायक जनता पार्टी के जिला पंचकूला के जिलाध्यक्ष ओ पी सिहाग ने कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार जन विरोधी फैसले ले रही है, अभी पिछले महीने बिजली के दामों में भारी बढ़ोतरी की थी और अब सरकार ने गरीब लोगों को 40 रूपए में मिलने वाली दो लीटर सरसों तेल की बोतल का दाम बढ़ा कर 100 रूपए कर दिया है । ओ पी सिहाग ने कहा कि सरकार के लगातार जन विरोधी फैसलों से समाज का हर वर्ग प्रताड़ित हो रहा है। लोगों ने बीजेपी की सरकार हरियाणा में उनके झूठे वादों में फंस कर बनवाई थी । लेकिन सरकार समाज के कमजोर वर्गों को राहत देने की बजाय परेशानियां पैदा कर रही है।
ओ पी सिहाग ने कहा कि प्रदेश की जनता पहले से ही तीन चार गुना बढक़र आए बिजली के बिलों तथा महंगाई से त्रस्त थी अब ‌गरीबी की रेखा से नीचे वाले लोगों को हर महीने तेल भी महंगा खरीदना पड़ेगा । उल्लेखनीय है कि पूरे प्रदेश में हर महीने तकरीबन 47 लाख परिवारों को प्रति कार्डधारक पांच किलो गेहूं, एक किलो चीनी और दो लीटर सरसों का तेल सस्ते दामों पर सरकार की तरफ से दिया जाता है।
ओ पी सिहाग ने कहा कि बीजेपी सरकार की गलत नीतियों की वजह से महंगाई लगातार बढ़ रही है जिसकी सबसे बड़ी मार मध्यमवर्गीय परिवारों, बीपीएल कार्डधारकों , छोटे व्यापारियों, कर्मचारियों और किसानों को पड़ रही है। जजपा जिला प्रवक्ता सुरेश पाठक ने कहा कि बीजेपी के 11 साल के शासन में महंगाई लगातार बढ़ रही है। ‌ बेरोजगारी चरम पर है अधिकांश युवा बेरोजगार हैं । मनरेगा में मजदूरी करने वाले लोगों पर इस मंहगाई का ज्यादा असर पड़ेगा । जजपा जिला अध्यक्ष सिहाग ने सरकार से मांग की है जनहित में उसको सरसों तेल के बढ़ाये दाम तुरंत वापस लेने चाहिए ।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button