हरियाणा

सरकार ने एचकेआरएन में पहले दी 58 साल तक सुरक्षा की गारंटी, अब छीनी जा रही है नौकरी- डाबला

सरकार ने एचकेआरएन में पहले दी 58 साल तक सुरक्षा की गारंटी, अब छीनी जा रही है नौकरी- डाबला

सरकार ने एचकेआरएन में पहले दी 58 साल तक सुरक्षा की गारंटी, अब छीनी जा रही है नौकरी- डाबला

युवा कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महासचिव दीपा डाबला कहाडी ने कहा कि एक ओर प्रदेश की भाजपा सरकार हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) कर्मचारियों की नौकरी की सुरक्षा की गारंटी दे रही हैै तो दूसरी ओर विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को नौकरी से हटाने में लगी हुई है, यह सरकार झूठी घोषणाएं कर लोगों को गुमराह कर रही है, इस जुमलेबाज सरकार की असलियत अब जनता के सामने आ चुकी है। कांग्रेस हटाए गए कर्मचारियों के साथ खड़ी है और न्याय मिलने तक उनके संघर्ष में साथ रहेगी।

मीडिया को जारी बयान में दीपा ने कहा है कि भाजपा सरकार चाहे केंद्र की हो चाहे हरियाणा की उसका एक सूत्रीय कार्यक्रम मेहै कि झूठी घोषणएं कर जनता को गुमराह कर सत्ता हासिल करो। इस सरकार का खुद का कार्यकाल इस बात का गवाह है कि भाजपा सरकार ने जो भी वायदा किया झूठा किया। पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी ने घोषणा की थी कि 15 अगस्त 2024 तक पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाले एचकेआरएन कर्मचारियों को नौकरी से नहीं हटाया जाएगा उन्हें 58 साल तक सुरक्षा की गारंटी दी थी। जनवरी माह में सरकार ने विभिन्न विभागों में एचकेआरएन के तहत कार्यरत सैकडो कर्मचारियों को हटा दिया था, तब हटाए गए कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन भी किया था पर सरकार ने एक न सुनी।
अब एचकेआरन के तहत विभिन्न विभागों में कार्यरत करीब 1200 कर्मचारियों को हटाया गया है। कर्मचारियों ने सरकार के इस फैसले पर कड़ी नाराजगी जताई है।डाबला ने कहा कि भाजपा सरकार कर्मचारियों से किया गया वायदा करके ही भूल गई, ऐसा भाजपा जानबूझकर करती हैै। भाजपा सरकार ने चुनाव से पहले वादा किया था कि किसी भी कर्मचारी को सेवानिवृत्ति की उम्र तक नहीं हटाया जाएगा। पर अब जो सरकार ने फैसला किया है उसे तुगलकी फरमान ही कहा जा सकता है। अगर कर्मचारियों को नौकरी से हटाना ही था तो उनसे सुरक्षा की गारंटी का वायदा क्यों किया था। सरकार हटाये कर्मचारियों को तुरन्त वापिस ले ।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button