हरियाणा

बरवाला अनाज मंडी में गेहूं की फ़सल का नहीं हो रहा उठान , किसान हो रहे हैं परेशान : ओ पी सिहाग

बरवाला अनाज मंडी में गेहूं की फ़सल का नहीं हो रहा उठान , किसान हो रहे हैं परेशान : ओ पी सिहाग

बरवाला अनाज मंडी में गेहूं की फ़सल का नहीं हो रहा उठान , किसान हो रहे हैं परेशान : ओ पी सिहाग
प्रदेश के किसानों एवं आढ़तियों को अब दुष्यंत चौटाला आने लगे याद।
पंचकूला/ बरवाला, 23 अप्रैल: जजपा
जिला पंचकूला के नेताओं एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग के नेतृत्व में जिले की सबसे अहम अनाज मंडी बरवाला का दौरा किया। जजपा नेता ओ पी सिहाग तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं ने अनाज मंडी में गेहूं की खरीदारी एवं लिफ्टिंग बारे की गई व्यवस्थाओ बारे सबंधित अधिकारियों एवं मंडी में अपनी फ़सल बेचने आए किसानों से पूछताछ की तथा मोके पर जाकर जायजा लिया। इस बारे चर्चा करते हुए जजपा नेता सिहाग ने बताया कि जजपा पंचकूला के वरिष्ठ नेताओं ने मार्केट कमेटी बरवाला के सचिव तथा अन्य अधिकारियों से मीटिंग करके किसानों के लिए मंडी में में दी जा रहीं सहूलियतों बारे भी जानकारी ली तथा मोके पर जाकर सफाई व्यवस्था,पीने के पानी की उपलब्धता तथा पब्लिक टॉयलेट्स के रखरखाव बारे जांच की।
ओ पी सिहाग ने कहा कि बरवाला के आसपास के क्षेत्र के किसानों की लगभग नब्बे प्रतिशत गेहूं की फ़सल अनाज मंडी में आ चुकी है परंतु लिफ्टिंग तथा गेहूं की पैदावार को खरीदने वाली सरकारी एजेंसी वेयर हाउस कार्पोरेशन द्वारा केवल दस प्रतिशत फ़सल का ही उठान किया गया है जो कि इस विभाग की बहुत बड़ी लापरवाही है। सिहाग ने कहा कि अनाज मंडी में हज़ारों क्विंटल गेहूं बिना लिफ्टिंग के खुले आसमान में पड़ा है तथा जिस तरह सरकार के स्तर पर जो खरीदारी हो रही है तथा फ़सल का उठान हो रहा है उससे लगता है कि पूरे मई के महीने तक गेहूं का उठान होना मुश्किल है। जब तक सबंधित विभाग गेहूं का उठान नहीं करता तब तक किसानो के खातों में फ़सल की पेमेंट नहीं आ सकती।
जजपा नेता सिहाग ने कहा कि मौजूदा हरियाणा सरकार को किसानो के हितों की कोई प्रवाह नहीं है ।उन्होंने कहा जब पिछली सरकार में दुष्यंत चौटाला प्रदेश के उपमुख्यमंत्री थे तब उन्होंने किसानो एवं आढ़तियों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी थी। अब हरियाणा सरकार के ढीले-ढाले रवैये से किसान , आढ़ती तथा मजदूर बुरी तरह से परेशान हैं तथा दुष्यंत चौटाला को उन द्वारा जनहित में किए गए कार्यो के लिए याद कर रहे हैं।
जजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों से आग्रह किया है कि हज़ारों क्विंटल गेहूं की लिफ्टिंग जल्दी से जल्दी करवाना सुनिश्चित करके किसानो की फ़सल के दाम उनके खातों में डलवाने का काम करे। आज के इस कार्यक्रम में जजपा के नगर निगम पंचकूला में पार्षद राजेश निषाद, वरिष्ठ नेता के सी भारद्वाज, सुरिन्दर चड्डा, ईश्वर सिंह मार , युवा नेता दीपक चौधरी, सतबीर धनखड़, ताराचंद कादियान, सोहन लाल गुजर, मिल्कियत मीठु, अवतार गुजर, मनीष गुजर ,सतनाम चौधरी आदि उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button