
*शिक्षा ही है समाज की प्रगति का आधार- हाईकोर्ट जज प्रमोद गोयल*
*जज प्रमोद गोयल का भव्य नागरिक अभिनंदन हुआ कोसली में*
*बाबा मुक्तेश्वर पुरी धाम से आशीर्वाद लिया न्यायाधीश ने*
कोसली, 9 अक्तूबर ओमप्रकाश डाबला
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश प्रमोद गोयल का वीरवार उनके पैतृक गांव कोसली पहुंचने पर भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया।
अभिनंदन समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंदर सिंह वाधवा, एडीजे प्रदीप चौधरी, एसडीजेएम अशोक कुमार, एसडीएम विजय कुमार यादव, डीएसपी विद्यानंद, भाजपा नेता वीर कुमार यादव, पंचायत समिति चेयरमैन दुष्यंत सिंह, सरपंच रामकिशन जांगड़ा सहित अनेक गांवों के पंचायत प्रतिनिधि व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
कोसली आगमन पर हाईकोर्ट जज प्रमोद गोयल सर्वप्रथम बाबा मुक्तेश्वर पुरी मठ मंदिर में पहुंचे और यहां उन्होंने मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि वे बाबा मुक्तेश्वर पुरी को ही अपना इष्टदेव मानते हैं। कोसली गांव से उनका पुराना लगाव है। इसी धरती पर उनका बचपन बीता है। मठ मंदिर और लाला रामरतन धर्मशाला में सामाजिक संगठनों की ओर से न्यायाधीश प्रमोद गोयल का नागरिक अभिनंदन किया गया। उन्होंने समाज को मिल-जुल कर रहने और बच्चों को उच्च शिक्षा दिलवाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही कोई समाज उन्नति कर सकता है। इसलिए अपने बेटे-बेटियों को पढ़ा-लिखा कर उन्हें एक काबिल नागरिक बनाएं।
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश प्रमोद गोयल ने कहा कि उनकी सफलता का श्रेय उनकी माता रमा गोयल को जाता है। उनकी माता ने ही उन्हें जीवन में एक अच्छा अधिवक्ता और जज बनने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर न्यायाधीश प्रमोद गोयल के पिता ओमप्रकाश गोयल व माता रमा गोयल, मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन दिनेश गोयल, महाराजा अग्रसेन सभा के प्रधान सुभाष गर्ग, कर्नल सत्यवीर सिंह यादव, शिव कुमार गर्ग, कोसली बार एसोसिएशन प्रधान जयकिशन ढिल्लो, अरुण कुमार, डीएवी संस्था प्रधान संजय यादव, तेजपाल गर्ग, राजेंद्र गुप्ता, पुरुषोत्तम गोयल,रामकिशन सरपंच, पंच ओमप्रकाश डाबला, सरोज यादव, विजय गर्ग, हरीश कुमार, प्राचार्य दयानंद भारद्वाज, गुरदयाल सिंह एडवोकेट ,कैप्टन सुभाष यादव,ग्राम पंचायत कोसली, नठेड़ा, जुड़ी, श्यामनगर, मुरलीपुर,नेहरुगढ़, सुरेहली,इत्यादि मौजूद रहे।
Today News


