
हरियाणा
फरीदाबाद: अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर ED का सख्त एक्शन, मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत हो सकती है कुर्की
हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी की संपत्तियों को प्रवर्तन निदेशालय (ED) मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में कुर्क करने की तैयारी कर रहा है। ED की जांच इस बात पर केंद्रित है कि विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए प्रयुक्त धन अपराध की कमाई (Proceeds of Crime) से तो नहीं जुटाया गया।

ED का आरोप है कि यूनिवर्सिटी ने UGC और NAAC मान्यता को लेकर छात्रों को गुमराह किया। नवंबर में ED ने विश्वविद्यालय समूह के चेयरमैन जव्वाद अहमद सिद्दीकी को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया था।
जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद के धौज क्षेत्र में स्थित विश्वविद्यालय की इमारतों के निर्माण में कथित तौर पर अवैध धन का इस्तेमाल किया गया, जिसे अस्थायी रूप से कुर्क किया जा सकता है। हालांकि, छात्रों की पढ़ाई बिना किसी रुकावट जारी रहेगी।

