हरियाणा

सीआईए रेवाड़ी को मिली बड़ी सफलता, पेट्रोलियम पाईप लाईन से तेल चोरी करने के मामले में एक इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार।

सीआईए रेवाड़ी को मिली बड़ी सफलता, पेट्रोलियम पाईप लाईन से तेल चोरी करने के मामले में एक इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार।

सीआईए रेवाड़ी को मिली बड़ी सफलता, पेट्रोलियम पाईप लाईन से तेल चोरी करने के मामले में एक इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार।

-आरोपी पर था 05 हजार रुपये का इनाम।

रेवाड़ी, ओमप्रकाश डाबला

सीआईए-I रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम ने इंडियन आँयल काँपरेशन की मुद्रा-पानीपत पाईप लाईन के रेवाडी-पानीपत सेक्शन से तेल चोरी करने के मामले में एक पांच हजार रूपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान यूपी के जिला ईटावा के गांव राजपुर निवासी सूर्य प्रकाश उर्फ मोनु के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

जांचकर्ता ने बताया कि इंडियन आँयल काँपरेशन रेवाडी के सहायक प्रबंधक सचेत यादव ने अपनी शिकायत में बताया की वह इंडियन आँयल काँपरेशन रेवाडी के उतरी क्षेत्र पाईप लाईन के सहायक प्रबंधक पद पर कार्यरत है। दिनांक 28.02.2024 को उनकी मुद्रा-पानीपत पाईप लाईन के रेवाडी-पानीपत सेक्शन पर गस्त करते समय, गार्ड राधेश्याम को गांव भाड़ावास की सीमा मे कच्चा तेल बिखरा हुआ मिला। जिस सुचना पर उसने मौके पर जाकर देखा तो गांव भाड़ावास की सीमा में किसी नाम पता नामालुम व्यक्तियों द्वारा इंडियन आँयल काँपरेशन की रेवाडी-पानीपत सेक्शन पाईप लाईन को क्षति पहुंचा कर तेल चोरी किया गया है। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना रामपुरा में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके मामले में पांच आरोपी अवधेश उर्फ दीपू, भारत, शिवराज, मुकेश व अभिषेक उर्फ पिन्टू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जो इस मामले सीआईए-I रेवाड़ी पुलिस ने शनिवार को मामले में संलिप्त एक पांच हजार रूपये के इनामी आरोपी यूपी के जिला ईटावा के गांव राजपुर निवासी सूर्य प्रकाश उर्फ मोनु को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button