
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत 10 को आएंगे पैतृक गांव पेटवाड़-
हिसार। देश के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत 10 जनवरी को गांव पेटवाड़ और नारनौंद के दौरे की तैयारी का जायजा लेने के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश अलका मलिक, पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन एवं एसडीएम विकास यादव ने गांव पेटवाड़ का दौरा कर प्रबंधों का जायजा लिया। पेटवाड़ गांव के स्टेडियम में मुख्य समारोह का आयोजन होगा।
सीजेआई सूर्यकांत के पैतृक गांव पहुंचे जिला एवं सत्र न्यायाधीश अलका मलिक व एसपी अमित यशवर्धन
-मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत 10 को आएंगे पैतृक गांव पेटवाड़-
हिसार। देश के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत 10 जनवरी को गांव पेटवाड़ और नारनौंद के दौरे की तैयारी का जायजा लेने के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश अलका मलिक, पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन एवं एसडीएम विकास यादव ने गांव पेटवाड़ का दौरा कर प्रबंधों का जायजा लिया। पेटवाड़ गांव के स्टेडियम में मुख्य समारोह का आयोजन होगा।
न्यायिक तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने दौरे के दौरान रूट प्लान, वाहन पार्किंग, शौचालय, पेयजल, निर्बाध बिजली आपूर्ति सहित अन्य तमाम व्यवस्थाओं की समीक्षा की। एसडीएम विकास यादव ने इस दौरान बताया कि भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के दौरे को लेकर तेजी से प्रबंध किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य न्यायाधीश 10 जनवरी को ही नारनौंद में उप मंडलीय न्यायिक परिसर भवन का शिलान्यास भी करेंगे।
-एस.डीम ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ की बैठक-
दौरे की तमाम तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के उद्देश्य को लेकर एसडीएम विकास यादव ने पेटवाड़ गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की एक बैठक ली। बैठक में जिला परिषद की उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा संबंधित तमाम विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। एसडीएम ने सभी आवश्यक प्रबंध पूर्ण करने को लेकर अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की और दायित्वों को पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों से जुड़े विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण अधीन विकास कार्यों को तेजी से पूरा करना सुनिश्चित करें।
पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के दौरे को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को लेकर व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं, इसके लिए पुलिस अधिकारियों तथा कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की जा रही है।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश अलका मलिक ने बताया कि पेटवाड़ गांव में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के लगभग 50 से भी अधिक न्यायाधीश इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत का उनके पैतृक गांव पेटवाड़ में आगमन पर शानदार स्वागत किया जाएगा। इसके लिए तमाम तैयारियां कर ली गई है। उन्होंने बताया कि मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत को मुख्य मंच तक बीन बांसुरी तथा ढोल नगाड़ों के बीच पूरे सम्मान के साथ लाया जाएगा। बीन बांसुरी तथा ढोल नगाड़ों की टीम पानीपत से बुलाई गई है।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश निशांत शर्मा, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंगलेश चौबे, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुदीप, न्यायाधीश अनुराधा, मास्टर ऋषिकांत, सरपंच सतबीर सिंह, मास्टर फूल कुमार तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
#today
