हरियाणा

CET का फर्जी नोटिफिकेशन वायरल

CET का फर्जी नोटिफिकेशन वायरल : 2 मई से वन टाइम रजिस्ट्रेशन की बात लिखी; HSSC चेयरमैन बोले- युवा इस पर ध्यान न दें*

*CET का फर्जी नोटिफिकेशन वायरल : 2 मई से वन टाइम रजिस्ट्रेशन की बात लिखी; HSSC चेयरमैन बोले- युवा इस पर ध्यान न दें*

*हरियाणा में सोमवार रात को हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के लिए फर्जी नोटिफिकेशन वायरल हुआ। फर्जी नोटिफिकेशन के मुताबिक वन टाइम रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया 2 मई से शुरू होनी बताई गई।*

*फर्जी नोटिफिकेशन वायरल होने के बाद कमीशन के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि यह फर्जी है। युवा इस पर ध्यान न दें। जल्द कमीशन CET के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा।*

*CET का फर्जी नोटिफिकेशन…*

*40 लाख से ज्यादा आवेदन की उम्मीद*

*प्रदेश में यह पहली बार होगा कि ग्रुप C और D के लिए होने वाले CET में 40 लाख से अधिक युवा आवेदन करेंगे। कमीशन के सूत्रों के अनुसार, ग्रुप D में करीब 17 लाख युवा शामिल होंगे और ग्रुप C में करीब 14 लाख अभ्यर्थी एग्जाम देंगे।*

*इससे पहले हरियाणा में 5 नवंबर 2022 को CET हुआ था। इस एग्जाम में साढ़े 11 लाख अभ्यर्थियों ने CET के लिए आवेदन किया था, जिसमें से 8 लाख युवाओं ने एग्जाम दिया।*

*ये युवा दे सकेंगे CET एग्जाम*

*ग्रुप-C के पदों के लिए CET का परीक्षा स्तर सीनियर सेकेंडरी एजुकेशन (10+2) होगा, जबकि ग्रुप-D के पदों के लिए यह सेकेंडरी एजुकेशन (मैट्रिक लेवल) होगा.प्रहलाद। जो उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि तक CET के लिए आवश्यक न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पूरी नहीं कर पाएंगे, लेकिन वर्ष 2025 में इसे प्राप्त करने के लिए पात्र होंगे, वे भी CET एग्जाम में शामिल हो सकते हैं। उम्र 18 से 42 साल के बीच होनी चाहिए।*

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button