राज्यवायरलहरियाणा

भाजपा अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी को यादगार बनाएगी :बलजीत यादव

भाजपा अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी को यादगार बनाएगी :बलजीत यादव

भाजपा अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी को यादगार बनाएगी :बलजीत यादव
कोसली,ओमप्रकाश डाबला
भाजपा जिला सुशासन दिवस के सयोजक एवं प्रदेश सचिव किसान मोर्चा बलजीत यादव ने बताया कि भाजपा पूर्व पीएम स्व अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्म शताब्दी वर्ष के रुप मे मना रही है। यह शताब्दी वर्ष पूरे एक वर्ष तक मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अटल जी ने लम्बे समय तक राष्‍ट्रधर्म, और वीर अर्जुन आदि राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत अनेक पत्र-पत्रिकाओं का सम्पादन भी किया था। उनके जन्म शताब्दी वर्ष को यादगार बनाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा कई कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। जिसमें जिला स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि अटल जी का हरियाणा से गहरा लगाव था। उन्होंने अपने जीवन काल में अनेकों बार हरियाणा के ग्रामीण जिलों तक सड़क, रेल मार्ग से यात्राएं की थी। अटल बिहारी वाजपेई जब मोरारजी देसाई सरकार में विदेश मंत्री थे तो उन्होंने विदेशो के अंदर अपने भाषणों के द्वारा भारत की विदेश नीति पर अपना संबोधन किया और भारत का वर्चस्व बना रहे इसके निमित कभी समझौता नहीं किया। बड़े-बड़े यूरोपियन देश और अमेरिका, रसिया आदि देशों के दबाव में कभी नहीं आए । परमाणु परीक्षण करके यह साबित कर दिया कि भारत भी ताकतवर देश है। माननीय अटल बिहारी वाजपेई जी के कार्यकाल से पहले जो जवान सीमा पर अपनी शहादत देते थे तो उनका अंतिम संस्कार वहीं पर कर दिया जाता था और उसके परिवार के लोगों को सिर्फ एक बेल्ट, टोपी और उसका बॉक्स सौंप दिया जाता था परंतु अटल जी ने निर्णय लिया की एक शहीद का उसकी पैतृक भूमि पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाए और इस अंतिम संस्कार में प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे ऐसी व्यवस्था की गई और उसका अंतिम संस्कार जवानों की एक टुकड़ी द्वारा सलामी देकर के किया जाए और आन हो रहा। उन्होंने जय जवान जय किसान के नारे को सार्थक करते हुए किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड की व्यवस्था की जिससे कि किसान साहूकारों के चंगुल से बच सके और अपने सामान्य जरूरत की चीजों को पूरा करने के लिए सस्ती दरों पर किसान क्रेडिट कार्ड से लोन ले सके। उन्होंने कभी भी अपनी नीतियों एवं विचारों से समझौता नहीं किया एक बार तो उनकी एक वोट से सरकार गिर गई थी लेकिन जिस तरह से पीवी नरसिम्हा राव ने एमपी की खरीद फ़िरोकत की उस लीक से हटकर इन्होंने ऐसा नहीं किया नहीं तो वह भी एक दो एमपी खरीद कर अपनी सरकार बचा सकते थे उन्होंने गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की मदद करने का संकल्प लिया। उन्होंने अनेकों दलों को संगठित करके सरकार चलाई आज हर एक दल का नेता चाहे वह किसी भी दल में हो अटल जी की कार्य शैली की तारीफ करता है अटल जी आज हमारे बीच में नहीं है परंतु उनके द्वारा किए गए कार्यों को सारा देश याद करता है और उनके द्वारा देश के प्रति किए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता ऐसी ऐसी शख्सियत कभी-कभी देश में देश की सेवा करने के लिए पैदा होती है जो अपना सारा जीवन देश सेवा में बिता देती हैं उन्होंने कभी राजनीति में भाई भतीजावाद नहीं किया जो लोग देश सेवा करने के लिए राजनीति में आए उनको ऊपर उठाने का काम किया और सभी को साथ लेकर चलने का काम किया उन्होंने लोगो से अटल बिहारी वाजपेयी जी से जुड़ी कोई स्मृति, फोटोग्राफ, वीडियो है तो उसे अपने जिलों में गठित समिति को उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि पार्टी पूरे वर्ष जिले में अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन करेगी। सम्मेलन में अटल जी जुड़े चित्र,प्रसंग,भाषण उन से जुड़े अनुभव एवं अन्य सामग्री को एकत्रित करेगी।उन्होंने कहा अटल जी के कार्यक्रमो को व्यापक बनाने के लिए प्रदेश में विशेष सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है जिसमे लोग बढ़चढ़कर भाग ले रहे है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button