हरियाणा

भाजपा सरकार ने चुनाव के बाद 10 लाख से ऊपर बीपीएल राशन कार्ड काटे:दीपा डाबला

भाजपा सरकार ने चुनाव के बाद 10 लाख से ऊपर बीपीएल राशन कार्ड काटे:दीपा डाबला

भाजपा सरकार ने चुनाव के बाद 10 लाख से ऊपर बीपीएल राशन कार्ड काटे:दीपा डाबला

चंडीगढ़, 28 अगस्त।

युवा कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महासचिव दीपा डाबला कहाडी ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव के बाद प्रदेश में 10 लाख से ज्यादा बीपीएल कार्ड काट दिए। हरियाणा विधान सभा में सरकार के जवाब से “बीपीएल कार्ड फॉर वोट घोटाला” का पूरा सच उजागर होकर जनता के सामने आ गया है। बीजेपी ने 2024 चुनाव से ठीक पहले वोटरों को प्रलोभन देने और उनकी आँखों में धूल झोंकने के लिए चुनावी साल में बीपीएल कार्ड 27 लाख से बढ़ाकर 51 लाख तक पहुंचाए जिससे हरियाणा की 75 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा के नीचे आ गई। इतनी गरीबी तो आजादी के समय भी नहीं थी। फिर इन परिवारों को 3-4 फ्री राशन बाँटने व 2024 चुनाव में वोटिंग के बाद 10 लाख से अधिक बीपीएल कार्डो को उसी रफ़्तार से काट दिया गया! इसके कारण करीब 25 प्रतिशत वोटर की आबादी प्रभावित हुई है। इसमें बहुत से पात्र परिवारों के बीपीएल कार्ड कट गये और जो पात्र नहीं थे उनके बीपीएल कार्ड बन गये। हरियाणा में जैसे-जैसे बीपीएल कार्ड काटने की कार्रवाई शुरु हुई वो लगातार इस बात को उठाते रहे कि भाजपा का मकसद गरीब परिवारों को लाभ देना नहीं बल्कि लोगों को प्रलोभन देकर उनके वोट लेना था। बीपीएल कार्ड का प्रलोभन देकर मतदाताओं से वोट लेने की साजिश के संबंध में चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button