उत्तर प्रदेशजम्मू कश्मीरदेशपंजाबहरियाणा

आज शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

आज शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

*शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

*1* शिवराज सिंह चौहान को फ्लाइट में टूटी हुई सीट पर करनी पड़ी यात्रा, मंत्री बोले- नहीं सुधरी Air India

*2* एअर इंडिया फ्लाइट की टूटी सीट पर बैठे शिवराज, केंद्रीय मंत्री ने कहा- क्या यात्रियों की मजबूरी का ऐसे फायदा उठाएंगे

*3* कांग्रेस बोली -मोदी सरकार ने हर सेक्टर का भट्ठा बैठा दिया है। रेल और प्लेन में यात्री परेशान हैं। लोग शिकायत करते रहते हैं। वीडियो बनाते रहते हैं। मगर कोई सुनवाई नहीं होती है। अब शिवराज जी को दिक्कत हुई है तो हो सकता है इस पर एक्शन भी लिया जाए। लेकिन हालात सुधरने वाले नहीं हैं, क्योंकि कोई भी सिस्टम ऊपर से ठीक होता है और ऊपर तो ‘सब चंगा सी’ का ढोल पीटने से ही फुर्सत नहीं। लोग परेशानी झेलते हैं।

*4* भूटान के प्रधानमंत्री की शानदार हिंदी ने जीता सभी का दिल; पीएम मोदी को बताया अपना मार्गदर्शक और बड़ा भाई

*5* भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने कहा कि आप के नेतृत्व में ‘इंडिया’ अब ‘विकसित भारत’ बनने जा रहा है और आपकी विरासत एक शक्तिशाली एवं समृद्ध भारत होगा। उन्होंने अपना भाषण ‘धन्यवाद’, ‘जय हिंद’ और पारंपरिक भूटानी अभिव्यक्ति के साथ खत्म किया। पीएम मोदी ने उनके भाषण के बाद उनसे गर्मजोशी से हाथ मिलाया और उन्हें गले लगाया

*6* पीएम मोदी ने भूटानी प्रधानमंत्री द्वारा की गई प्रशंसा को हाथ जोड़कर स्वीकार किया। तोबगे ने ‘मेक इन इंडिया’, ‘डिजिटल इंडिया’, ‘स्वच्छ भारत’ जैसी सरकार की पहलों को पीएम मोदी का ‘राष्ट्र को उपहार’ बताया। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व ने बड़ी संख्या में लोगों को गरीबी से बाहर निकाला और इसने भारतीय अर्थव्यवस्था को ‘नई ऊंचाइयों’ पर पहुंचाया है।

*7* मंत्री हूं तो साहब बन गया हूं, मैं ऐसा किसान नहीं’, कृषि विज्ञान मेले में बोले शिवराज

*8* कृषि मंत्री चौहान ने कहा कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। खेती की आत्मा किसान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प पूरा करने के लिए लगातार कृषि के क्षेत्र में हम काम कर रहे हैं। मैं भी किसान हूं, मेरे खेत में कद्दू लगा है, शिमला मिर्च भी है और टमाटर भी है। मैं महीने में दो बार अपने खेत में पहुंचने की कोशिश करता हूं

*9* थरूर ने राहुल से पूछा- कांग्रेस में मेरा क्या रोल, महत्वपूर्ण मुद्दों पर बोलने नहीं दिया जाता, पार्टी इग्नोर कर रही है; असमंजस में हूं

*10* राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी, दौसा की सालावास जेल से की गई कॉल

*11* राजस्थान-विधानसभा से निलंबित कांग्रेस के दो विधायकों की तबीयत बिगड़ी, विपक्ष का सदन में धरना जारी; भाजपा प्रभारी बोले- कांग्रेस के दो गुटों की आपसी लड़ाई

*12* कर्नाटक में मराठी न बोलने पर बस कंडक्टर की पिटाई, पीड़ित बोला- महिलाओं की फ्री टिकट पुरुष मांग रहा था; 4 आरोपी गिरफ़्तार

*13* तेलंगाना में टनल हादसा, 6 मजदूर फंसे, एंट्री पॉइंट से 14 किमी दूर 3 मीटर हिस्सा गिरा; 4 दिन पहले काम शुरू हुआ था

*14* गढ़वा-चलती बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, यात्रियों ने CPR देकर बचाई जान; हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती,60 यात्रियों को लेकर गढ़वा से रांची जा रही थी गाड़ी

*15* 1980 के बाद से दुनिया में सूखे की समस्या लगातार बढ़ रही है और जलवायु परिवर्तन के कारण इसकी तीव्रता और बढ़ने की आशंका है। हर साल औसतन 50 हजार वर्ग किमी क्षेत्र सूखे की चपेट में आ रहा है। यह जानकारी स्विस फेडरल इंस्टीट्यूट फॉर फॉरेस्ट, स्नो एंड लैंडस्केप रिसर्च के नेतृत्व में किए गए शोध में सामने आई है। इसके नतीजे साइंस जर्नल में प्रकाशित हुए हैं।

*16* नए साल में अडाणी की नेटवर्थ ₹1.03 लाख करोड़ गिरी, यह इलॉन मस्क के बाद सबसे ज्यादा, मस्क की ₹3.05 लाख करोड़ कम हुई

*17* भारतीय शेयर बाजार 2025 के अंत में बढ़त पर होगा निफ्टी? जापानी ब्रोकरेज को उम्मीद है कि निफ्टी 21,800 25,700 के दायरे में कारोबार करेगा, जिसका मतलब है कि निचले लेवल पर 5% की संभावित गिरावट,और उपरी सीमा पर 12=15% की तेजी आ सकती है
*Today News haryana

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button