देशराज्य

आज शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

आज शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

*1* मोदी त्रिपुरा पहुंचे, री-डेवलप्ड त्रिपुर सुंदरी मंदिर का उद्घाटन करेंगे, अरुणाचल में PM ने कहा- कांग्रेस ने नॉर्थईस्ट को नजरअंदाज किया, हम अष्टलक्ष्मी मानते हैं

*2* इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश के इटानगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थानीय व्यापारियों, उद्योगपतियों और करदाताओं के साथ जीएसटी दरों में हालिया सुधारों के प्रभाव पर चर्चा की। पीएम ने व्यापारियों से सीधे बातचीत की और उनकी चिंताओं को सुना। यह बैठक एक सक्रिय संवाद के रूप में आयोजित की गई, जिसमें व्यापारियों ने अपने अनुभव और सुझाव साझा किए

*3* राजनाथ सिंह बोले- PoK बिना हमला किए वापस मिलेगा, एक दिन खुद कहेगा- मैं भारत हूं; ऑपरेशन सिंदूर दोबारा शुरू हो सकता है

*4* कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा, “पंजाब को बाढ़ की वजह से लगभग ₹20,000 करोड़ का नुकसान हुआ है। ऐसे में प्रधानमंत्री द्वारा घोषित ₹1600 करोड़ का प्रारंभिक राहत पैकेज पंजाब के लोगों के साथ अन्याय है।”

*5* 12 जून को हुए एअर इंडिया विमान हादसे पर एएआईबी की प्रारंभिक रिपोर्ट के कुछ पहलू, जिनमें पायलटों की ओर से चूक का संकेत मिलता है ‘गैरजिम्मेदाराना’ थे। एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी सुप्रीम कोर्ट ने की है।

*6* अदालत ने इस मामले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग वाली याचिका पर केंद्र और नागरिक उड्डयन महानिदेशक को नोटिस जारी किया। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने 12 जुलाई को जारी विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की प्रारंभिक रिपोर्ट के कुछ पहलुओं पर ध्यान दिया।

*7* ‘भारत कई साल पहले आजाद हुआ, अब उपनिवेशवादी मानसिकता से पूरी मुक्ति अहम’; संघ शताब्दी पर आंबेकर

*8* 143 करोड़ आबादी हमारी बड़ी ताकत,’ सीएम नायडू बोले- अमरावती से बदलेगा भारत का तकनीकी भविष्य

*9* बंगलूरू से वाराणसी जा रहे एअर इंडिया एक्सप्रेस विमान में सोमवार को एक बड़ी घटना हुई। फ्लाइट में एक यात्री ने विमान के कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश की। यह पूरी घटना तब हुई, जब विमान उड़ान भर चुका था।टॉयलेट समझ कॉकपिट का गेट खोलने की कोशिश, पायलट को हाइजैक की आशंका, 9 हिरासत में

*10* पाकिस्तानी वायुसेना ने अपने ही नागरिकों पर गिराए 8 बम, एयरस्ट्राइक में 30 की मौत और कई घायल, पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। पाकिस्तान की वायु सेना ने अपने ही देश के नागरिकों पर बमों की बारिश की है। बताया जा रहा है कि ये कारमाना पाकिस्तानी वायुसेना ने तड़के करीब 2 बजे किया।

*11* सितंबर में 0.25% घट सकती है ब्याज दर, SBI की रिपोर्ट में दावा, अभी RBI की रेपो रेट 5.50% पर है

*12* सेंसेक्स 466 अंक गिरकर 82,160 पर बंद, निफ्टी भी 125 अंक फिसला; बिकवाली के चलते IT शेयर्स सबसे ज्यादा 3% गिरे

*13* अमेरिका ने H-1B वीजा फीस बढ़ाई तो चीन लाया K-वीजा, दुनियाभर के टैलेंटेड युवाओं को बुलाना मकसद; 1 अक्टूबर से लागू होगा

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button