देशराज्य

आज शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

 

*1* NDA सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक साल पूरा, पीएम मोदी ने गिनाईं उपलब्धियां, नारीशक्ति की सफलता पर रहा फोकस

*2* प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर कहा कि विज्ञान, शिक्षा, खेल, स्टार्टअप और सशस्त्र बलों सहित सभी क्षेत्रों में महिलाएं उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और लोगों के लिए प्रेरणा बन रही हैं। उन्होंने कई कल्याणकारी कार्यक्रमों का हवाला देते हुए कहा कि इनसे महिलाओं को काफी लाभ हुआ है।

*3* सोनिया गांधी का ब्लड प्रेशर बढ़ा, शिमला के IGMC अस्पताल से इलाज के बाद छुट्‌टी; 5 दिन पहले प्रियंका के फार्म हाउस पर आई थीं,सोनिया गांधी शिमला से दिल्ली रवाना, कल तबीयत बिगड़ गई थी,

*4* पंचतत्व में विलीन हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में शहीद सुनील, मुखाग्नि देकर 14 साल के बेटे-पिता ने किया सैल्यूट; फौजी भाई बोला- वेंटिलेटर पर भी मुस्कुराते रहे

*5* देश मे कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और कुल मरीजों की संख्या 5755 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस से चार मरीजों की मौत हुई है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिल नाडु, केरल में एक-एक मौत दर्ज की गई है। जनवरी से लेकर अब तक देश में 59 मौतें हो चुकीं हैं

*6* सात दिन के विदेश दौरे पर रहेंगे एस जयशंकर; फ्रांस, बेल्जियम और यूरोपीय संघ की करेंगे यात्रा

*7* पाकिस्तान की फिर हुई इंटरनेशनल बेइज्जती! UN में मांगी 4 कमेटियों की अध्यक्षता, मिला ठेंगा; शहबाज शरीफ को पता चल गई औकात

*8* असम से बाहर निकाले जाएंगे बांग्लादेशी, सरमा बोले- अब 1950 में बने कानून का होगा इस्तेमाल

*9* राजस्थान के झुंझुनूं से दहेज मांगने और डिमांड पूरी होती न दिखने पर फेरों से पहले ही शादी छोड़कर दूल्हा के भागने की खबर सामने आई है,दरअसल फेरों से पहले ही दूल्हा ने अचानक फॉर्च्यूनर कार की डिमांड रख दी, गरीब – लाचार दुल्हन के पिता ने रोते – गिड़गिड़ाते हुए कहा कि मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं, लेकिन दूल्हा ने एक ना सुनी और फेरों से पहले ही फरार हो गया,इधर गांव वालों ने बारात में शामिल होने आए कुछ लोगों को बंधक बना लिया

*10* राजस्थान में गुर्जर महापंचायत- हाईवे पर रूट डायवर्ट, अल्टीमेटम दिए जाने पर गृह राज्य मंत्री बेढम बोले- सरकार बात करने को तैयार, फिर महापंचायत क्यों?

*11* फडणवीस बोले- ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’ क्यों बनूं, उद्धव और राज ठाकरे को सुलह करनी हो तो करें; हम बाद में जवाब देंगे

*12* हरियाणा में महिला ने एकसाथ 4 बच्चों को जन्म दिया, दो लड़के-दो लड़कियां, प्रेग्नेंसी के 3 महीने बाद पता चला, पति बोला- ये चमत्कार

*13* दिल्ली में 9 साल की बच्ची से रेप की आशंका, कॉलोनी के एक घर में सूटकेस में बेहोश मिली, अस्पताल ले जाते समय मौत

*14* आंध्र प्रदेश में मंत्री ने गुस्से में बुके फेंका,VIDEO वायरल, DM से पूछा था- कितने सिलेंडर फ्री बांटे, जवाब नहीं मिला तो नाराज हुईं

*15* कोलंबिया में राष्ट्रपति उम्मीदवार को सिर में गोली मारी गई, हालत नाजुक, चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे; 15 साल का हमलावर गिरफ्तार

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button