देशराज्य

आज सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें सोमवार – 02- जून -2025

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें* *!! सोमवार - 02- जून -2025

 

1* 2026 का चुनाव सिर्फ बंगाल का नहीं, राष्ट्रीय सुरक्षा का चुनाव है. ममता सरकार ने सीमा खोल रखी है और घुसपैठियों को खुली छूट दी है.’– अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री

*2* अमित शाह ने कहा कि “पूरे देश में चुनावी हिंसा बंद हो गई है, मगर बंगाल में चुनाव के समय और दीदी को विजय मिलने के बाद, सैकड़ों भाजपा के कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतार दिया जाता है। आपका समय अब समाप्त हो गया है, 2026 में बंगाल में भाजपा की सरकार बनने वाली है।”

*3* शाह बोले- पहलगाम हमला हुआ तो ममता बनर्जी चुप रहीं, अब ऑपरेशन सिंदूर का विरोध कर रहीं, ताकि मुस्लिम वोट बैंक को खुश कर सकें

*4* ‘रक्षा मंत्री को सर्वदलीय बैठक में देनी चाहिए थी जानकारी’, कांग्रेस ने पूछा- CDS ने सिंगापुर में क्यों दिया बयान?

*5* CDS के बयान पर कांग्रेस बोली- केंद्र संसद सत्र बुलाए, खड़गे ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी खुद की तारीफ करना बंद करें

*6* सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने जर्मनी और सिंगापुर के रक्षा प्रमुखों से मुलाकात कर सैन्य सहयोग व ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने इस वार्ता के दौरान हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता पर भी जोर दिया।  दोहराई गई।

*7* भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं, किसानों और वंचित वर्गों को सशक्त किया है और 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष सिर्फ नारे लगाता रहा, जबकि असली काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया

*8* सात राज्यों के 19 जिलों के कई स्वास्थ्य केंद्रों की खुली पोल, अस्पतालों में न दवाएं, न डॉक्टर,आईसीएमआर, डब्ल्यूएचओ और बीएचयू की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि ग्रामीण सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में मधुमेह व उच्च रक्तचाप की दवाएं साल की शुरुआत में खत्म हो जाती हैं, जिससे मरीज बाकी महीनों में बिना दवा के रहते हैं। 7 राज्यों के 415 केंद्रों में हुआ यह चिंताजनक सर्वे।

*9* नासिक में होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले की तारीखों का ऐलान,अगस्त 2027 में शुरू होगा नासिक सिंहस्थ कुंभ मेला,सीएम फडणवीस बोले- तैयारी पूरी

*10* इंडिगो फ्लाइट टर्बुलेंस में फंसी, रायपुर से दिल्ली आ रही थी, 80 KMPH की आंधी के कारण हवा में कई चक्कर लगाए, फिर सेफ लैंडिंग

*11* अयोध्या में राममंदिर का शिखर सोने से जगमगाया, दूर से ही बिखेर रहा चमक; 5 जून को होगी राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा

*12* भिवानी के नमन ने थाईलैंड में जीता गोल्ड, थाईलैंड ओपन में चाइना के बॉक्सर को हराया, पहले ब्रॉन्ज जीत चुके, पिता राष्ट्रपति के सुरक्षाकर्मी रहे

*13* पंजाब किंग्स की IPL फाइनल में एंट्री, श्रेयस अय्यर ने बल्ले से ऐसे मचाई ‘तबाही’, मुंबई का टूटा सपना, पंजाब किग्स फाइनल में पहुंची

*14* क्रिकेटर रिंकू सिंह-सपा सांसद प्रिया की सगाई 8 जून को, लखनऊ के होटल में रिंग सेरेमनी होगी; 6 महीने बाद वाराणसी में शादी

*15* मई में सरकार ने ₹2.01 लाख करोड़ GST वसूला, पिछले साल की तुलना में 16.4% बढ़ा; अप्रैल में रिकॉर्ड ₹2.37 लाख करोड़ कलेक्शन हुआ था

*16* शेयर बाजार में इस हफ्ते तेजी का अनुमान, RBI इंटरेस्ट रेट डिसीजन से FII-DII फ्लो तक; यह फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल

*17* यूक्रेन का दावा- रूस के 41 एयरक्राफ्ट तबाह किए, 4 एयरबेस को निशाना बनाया, इनमें एक 4 हजार किमी दूर; ₹17 हजार करोड़ का नुकसान

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button