देशराज्य

आज सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें* *सोमवार – 23- जून – 2025*

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें* *सोमवार - 23- जून - 2025*

 

*1* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान-इस्राइल संघर्ष के बीच ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से बातचीत की। इसे लेकर पीएम मोदी ने एक्स पर जानकारी दी है। पीएम ने लिखा- हमने मौजूदा स्थिति के बारे में विस्तार से चर्चा की है और हाल ही में बढ़े तनाव पर गहरी चिंता व्यक्त की है।

*2* जयशंकर बोले-भारत के साथ चलने से पड़ोसी देशों को फायदा, नहीं तो नुकसान; पाकिस्तान की बात अलग, वहां भारत विरोधी सेना देश चला रही

*3* 5 विधानसभा उपचुनावों के रिजल्ट आज, पंजाब की सीट AAP जीती तो केजरीवाल राज्यसभा जा सकते हैं; गुजरात में BJP की साख दांव पर

*4* ऑपरेशन सिंधु- ईरान से 285 और नागरिक भारत पहुंचे, अब तक 1,713 भारतीय स्वदेश लौटे; 160 इजराइल से भी निकले, आज दिल्ली पहुंचेंगे

*5* एअर इंडिया ने सिंगापुर की दो फ्लाइट सस्पेंड की, 19 घरेलू रूट पर फ्लाइट्स की संख्या घटाई; 15 जुलाई तक रहेगा बदलाव

*6* ‘मानसून में भी नक्सलियों को चैन से बैठने नहीं देंगे’, गृह मंत्री अमित शाह की चेतावनी, कहा- नहीं होगी कोई बात

*7* बिहार चुनाव से पहले वोटर लिस्ट की जांच; घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन की योजना पर निर्वाचन आयोग कर रहा विचार

*8* भारतीय कंपनियों के पास कई हफ्तों का तेल’, केंद्रीय मंत्री बोले- मिडिल ईस्ट के हालातों पर हमारी बारीक नजर

*9* एयर होस्टेस नगंतोई शर्मा का मणिपुर में अंतिम संस्कार हुआ, अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाई थी; बेटी का शव देख परिवार बेसुध

*10* गुजरात में पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग हुई, 81 लाख मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया, मतगणना 25 जून को होगी

*11* राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 62 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, 11 जिलों के कलेक्टर बदले गए

*12* इस हफ्ते बाजार में 17 नए IPO ओपन होंगे, इनमें 6 मेनबोर्ड IPO; मिनिमम ₹14,800 से शुरू कर सकते हैं निवेश

*13* राजस्थान में मौसम के 2 रूप, कहीं भारी बारिश तो कहीं गर्मी और सूखे से परेशानी

*14* अब ईरान की मिसाइल फैक्ट्री पर हमला, इजराइली विमानों ने बम गिराए; ट्रम्प ने ईरान में तख्तापलट की पैरवी की, कहा- मेक ईरान ग्रेट अगेन

*15* ईरान पर हमले के लिए B-2 बॉम्बर 37 घंटे उड़े, हवा में फ्यूल भरा, पहाड़ के 295 फीट नीचे एटमी ठिकानों पर 14 हजार किलो के बम गिराए

*16* ईरान के न्यूक्लियर साइट्स तबाह करने के बाद अमेरिका की नजर खामनेई शासन के अंत की ओर, ट्रंप ने कर दिया ऐलान

*17* ‘अमेरिका ने इतिहास से कुछ नहीं सीखा, बल से शांति नहीं आती…’, UNSC में ईरान हमले पर रूस-चीन की दो टूक

*18* तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने कुल 96 रन की बढ़त हासिल कर ली। राहुल 47 और गिल 6 रन बनाकर नाबाद हैं। इस मुकाबले का पहला दिन टीम इंडिया के नाम रहा था, लेकिन दूसरे दिन इंग्लैंड ने वापसी की थी। पहले टीम इंडिया को 471 रन पर रोका और फिर 3 विकेट के नुकसान पर 209 रन बना लिए। पोप और बेन डकेट की शतकीय साझेदारी के दम पर इंग्लैंड ने पहली पारी में 465 रन बनाए थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button