देशराज्य

आज शाम देश राज्यों से बड़ी खबरें

आज शाम देश राज्यों से बड़ी खबरें

 

*1* दुष्कर्म के दोषी विधायक कुलदीप सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले पर रोक

*2* अरावली खनन मामले में पिछले फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, सरकार से मांगा स्पष्ट जवाब

*3* पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की सजा सस्पेंड करने के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने स्टे लगा दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि जमानत मिलने के बाद भी सेंगर जेल से बाहर नहीं आ सकता है.

*4* सरकार से स्पष्ट जवाब मांगते हुए शीर्ष अदालत की पीठ ने कहा, इस मामले में स्पष्टीकरण जरूरी है। बता दें कि कोर्ट ने इस मामले का स्वत: संज्ञान लिया है। अरावली पहाड़ियों और पर्वत श्रृंखलाओं की परिभाषा नए सिरे से तय किए जाने के इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 20 नवंबर के फैसले में दिए गए निर्देशों को स्थगित रखा जाएगा

*5* ‘संत श्रीमंत शंकरदेव ने ‘एक भारत’ का आह्वान किया था, जिसका पालन पीएम मोदी कर रहे’, असम में बोले शाह

*6* अमित शाह ने दावा किया कि असम में हिमंत बिस्वा सरमा सरकार ने बांग्लादेशी घुसपैठियों से 1 लाख बीघा से ज्यादा जमीन खाली करवाई है। हम न सिर्फ असम से बल्कि पूरे भारत से सभी बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान करेंगे। उन्होंने कहा, हमने उग्रवादी संगठनों के साथ शांति समझौते किए, इन समझौतों की 92% शर्तें पूरी हो चुकी हैं।

*7* कांग्रेस ने केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार पर अरावली पर्वत श्रृंखला को नुकसान पहुंचाने का गंभीर आरोप लगाया है। पार्टी का दावा है कि सरकार की नीतियों के कारण अरावली का अस्तित्व खतरे में है। कांग्रेस का कहना है कि सिर्फ खनन ही नहीं, बल्कि जिस तरह से रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा दिया जा रहा है, वह अरावली के पहले से तबाह हो चुके पारिस्थितिकी तंत्र में और तबाही मचाएगा।

*8* ‘जी राम जी’ से राज्यों को ₹17,000 करोड़ फायदा होगा, SBI का दावा- यूपी, बिहार और महाराष्ट्र को ज्यादा फायदा

*9* भारतीय घरों में देश की GDP से ज्यादा का सोना, 34,600 टन गोल्ड की कीमत ₹450 लाख करोड़, देश की GDP ₹370 लाख करोड़

*10* आंध्र प्रदेश में टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में आग, 1 की मौत, यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन रुकवाई, 2 एसी कोच जले

*11* हरियाणा भी गजब है… एक लाइब्रेरी का दो घंटे के भीतर दो मंत्रियों ने किया अलग-अलग उद्घाटन

*12* इंडोनेशिया में एक वृद्धाश्रम में लगी आग से 16 बुजुर्गों की मौत हो गई। हादसे की वजह की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि छह फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

*13* चांदी एक घंटे में 21000 रुपये टूटी, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद कीमतों में भूचाल

*14* गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों लाल निशान पर
Today News

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button