देशराज्य

आज सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें* 13- जुलाई – रविवार -2025*

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें* 13- जुलाई - रविवार -2025*

#Today News

*1* जिसे शक्ति, धन, ज्ञान और सुंदरता का अहंकार; वह किसी के काम नहीं आता’, नितिन गडकरी का बडा बयान

*2* नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान गडकरी ने कहा कि मैं तीसरी बार सांसद चुना गया हूं। इस बार मैंने तय किया था कि न तो कोई पोस्टर-बैनर लगाऊंगा, न किसी को खाना खिलाऊंगा और न ही धर्म या जाति की राजनीति करूंगा। जिसको वोट देना है दे या फिर न दे। मैं अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करूंगा।

*3* केंद्रीय मंत्री गडकरी ने शिक्षा विभाग में फैले भ्रष्टाचार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की नियुक्ति हो या पदोन्नति, इसके लिए रिश्वत देनी पड़ती है। शिक्षा विभाग के अधिकारी क्या-क्या करते हैं, मुझे सब कुछ पता है। पहले पैसा मांगते हैं और जब पाप का घड़ा भर जाता है तो फिर वही अधिकारी जेल जाते हैं।

*4* अहमदाबाद विमान हादसा -जिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई’, एएआईबी की रिपोर्ट पर मोदी सरकार के मंत्री का बड़ा बयान

*5* ‘पायलटों ने की थी इंजन को दोबारा ऑन करने की कोशिश’, Air India हादसे की रिपोर्ट पर पूर्व विमानन मंत्री राजीव प्रताप रूडी का पहला रिएक्शन

*6* कोटा में उपराष्ट्रपति बोले- कोचिंग सेंटर कल्चर खतरनाक, ये राष्ट्रीय शिक्षा नीति को फॉलो नहीं करते; बच्चों के विकास में रुकावट पैदा करते हैं

*7* जस्टिस यादव के खिलाफ जांच शुरू होने तक जज वर्मा मामले में कोई समर्थन न करे विपक्ष: सिब्बल

*8* यंग इंडियन लिमिटेड धन शोधन में लिप्त थी- कोर्ट में ASG एस वी राजू का दावा, आरोपी हैं सोनिया गांधी और राहुल गांधी

*9* वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर कांग्रेस ने उठाए 5 सवाल, चुनाव आयोग के कदम को बताया ‘संदिग्ध’

*10* सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार से खफा हो गए राहुल गांधी? नहीं दिया मिलने का समय तो BJP बोली- ये तो अपमान है

*11* अमरनाथ यात्रा: 10वें दिन 19,020 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए, अब तक 1.82 लाख श्रद्धालु आ चुके; 38 दिन तक चलेगी यात्रा

*12* MP-गुजरात में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट, झारखंड में बिजली गिरी, 2 लोगों की मौत; राजस्थान में 3 बच्चे डूबे, झालावाड़ में 4 इंच बारिश

*13* डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपियन यूनियन और मेक्सिको पर गिराया ‘टैरिफ बम’, अगस्त से वसूला जाएगा 30 फीसदी टैक्स

*14* IND vs ENG तीसरा टेस्ट, इंग्लैंड 2 रन आगे, राहुल की लॉर्ड्स में दूसरी सेंचुरी, जडेजा-पंत की फिफ्टी; वोक्स को 3 विकेट

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button