देशराज्य

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें* बुधवार 18- मई -2025*

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें बुधवार 18- मई -2025*

 

*1* G7 समिट में मोदी बोले- भारत-कनाडा के संबंध काफी महत्वपूर्ण, 10 साल बाद यहां आया; भारत-कनाडा में हाई कमिश्नर बहाल करने पर सहमति बनी

*2* कनाडा में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद मेलोनी ने कहा कि भारत और इटली एक महान मित्रता से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा, पीएम मोदी ने अन्य वैश्विक नेताओं से भी मुलाकात की।

*3* तत्काल रेलवे टिकट के लिए 1 जुलाई से आधार ओटीपी सत्यापन अनिवार्य; लागू की जा रही नई व्यवस्था,15 जुलाई से ऑनलाइन तत्काल बुकिंग के लिए आधार-आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण अनिवार्य हो जाएगा।

*4* नौसेना में शामिल होने जा रहा एंटी-सबमरीन वॉरफेयर युद्धपोत ‘अर्नाला’, दुश्मन की पनडुब्बियों को करेगा तबाह

*5* अहमदाबाद विमान हादसे के बाद ड्रीमलाइनर विमानों की जांच जारी, अब तक एअर इंडिया ने रद्द की 6 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें

*6* अहमदाबाद समेत कई एयरपोर्ट सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं, कई जगह बफर जोन नहीं बने; इन्फ्रास्ट्रक्चर सेफ्टी को लेकर गंभीरता नहीं

*7* प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्र ने कहा कि राज्यों को आपदा जोखिम को कम करने के लिए किफायती, लेकिन उच्च प्रभाव वाली योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने कहा, कुछ आपदाओं में नुकसान की संभावना अनुमान से कहीं अधिक पाई गई है, इसलिए इससे निपटने के लिए शमन प्रयासों के पुनर्मूल्यांकन की जरूरत है

*8* मुंबई में रैपिडो और उबर पर धोखाधड़ी का केस, सरकार और RTO से लाइसेंस के बगैर ट्रांसपोर्ट सर्विस दे रहे; अप्रैल में नोटिस दिया गया था

*9* कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार की OBC लिस्ट अधिसूचना पर 31 जुलाई तक अंतरिम रोक लगाई

*10* अंबानी को एशियन-पेंट के शेयरों में ₹9000 करोड़ का मुनाफा, 2008 में ₹500 करोड़ में शेयर खरीदे थे, अब 2200% के मुनाफे में बेचे

*11* चांदी ₹1.09 लाख किलो के ऑल टाइम हाई पर पहुंची, आज ये ₹2,400 महंगी हुई, सोना ₹226 गिरकर ₹99,147 पर आया

*12* एरिसइंफ्रा सॉल्यूशंस का IPO आज ओपन होगा, निवेशक 20 जून तक बिडिंग कर सकेंगे, मिनिमम ₹14,874 इन्वेस्ट करने होंगे

*13* हमें पता है खामेनेई का ठिकाना, अभी नहीं मारेंगे; ट्रंप की चेतावनी- बिना शर्त सरेंडर करे ईरान

*14* ट्रम्प का 5G स्मार्टफोन T1 लॉन्च, कीमत ₹42,900, ₹3950 के प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी, 100 डॉलर में बुक कर सकते हैं

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button