देशराज्य

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें* 26- अगस्त – मंगलवार

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें* 26- अगस्त - मंगलवार

*1* ‘दुनिया में आर्थिक स्वार्थ की नीतियां… दबाव कितना भी आए, हम रास्ता निकालेंगे’, गुजरात में बोले PM मोदी

*2* गुजरात में मोदी बोले- किसानों पर आंच नहीं आने देंगे, कितना भी दबाव आए, झेलने की ताकत बढ़ाते रहेंगे; 2 दिन बाद लगेगा 25% एक्सट्रा टैरिफ

*3* जो भी खरीदेंगे ‘मेड इन इंडिया’ होगा, त्योहारों से पहले PM मोदी की लोगों से अपील

*4* ‘सुदर्शन चक्र दुश्मन को पाताल में खोजकर भी सजा देता है’, पीएम नरेंद्र मोदी बोले- दुनिया भी यह अनुभव कर रही है

*5* दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट का 10वां टेस्ट फिर टला, खराब मौसम के कारण दूसरी बार लॉन्चिंग रोकी; बीते तीन टेस्ट फेल हो गए थे

*6* INS उदयगिरि-INS हिमगिरी आज इंडियन नेवी में शामिल होंगे, दोनों स्वदेशी युद्धपोत, इनकी तैनाती से इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में नौसेना की ताकत बढ़ेगी

*7* 130वां संविधान संशोधन विधेयक एक प्रगतिशील कानून, गलत दिशा में बहस ले जा रहा विपक्ष- अर्जुन राम मेघवाल

*8* मेघवाल ने कहा, ”अगर कोई मंत्री, मुख्यमंत्री या यहां तक कि प्रधानमंत्री भी किसी ऐसे अपराध में शामिल है जिसके लिए पांच साल से अधिक की जेल की सजा हो सकती है और उसे 30 दिनों की जेल हुई है, तो राज्य का शासन कैसे चलेगा? यह सुशासन की दिशा में एक कदम है, लेकिन विपक्ष ने इसका विरोध किया। यह एक प्रगतिशील कानून है और जनता इसे चाहती है।”

*9* संघ का शताब्दी वर्ष मनाने की तैयारी, दिल्ली में होगा तीन दिवसीय संवाद कार्यक्रम; मोहन भागवत लेंगे हिस्सा

*10* युद्ध-प्रणाली पर राष्ट्रीय स्तर का रण संवाद आज, तीनों सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल; कल पहुंचेंगे रक्षा मंत्री

*11* ट्रंप टैरिफ का तोड़: निर्यातकों को राहत देने की तैयार में केंद्र सरकार, जल्द लागू होगी आपात ऋण गारंटी योजना,चमड़ा, कपड़ा और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों को राहत देने के उपायों पर मंगलवार को पीएम के प्रधान सचिव की उच्च स्तरीय बैठक होगी।

*12* GST की नई दरें 22-सितंबर से हो सकती हैं लागू, 3-4 सितंबर को GST काउंसिल की मीटिंग में फैसला होगा, रोजाना इस्तेमाल की चीजें सस्ती होंगी

*13* राजस्थान में बाढ़ जैसे हालात, 8 जिलों में स्कूल बंद, प्रयागराज में गंगा चौथी बार लेटे हनुमानजी तक पहुंची; हिमाचल में बस पर लैंडस्लाइड

*14* ‘मैंने भारत-पाक के बीच परमाणु युद्ध होने से रोका, वॉर में गिरे 7 लड़ाकू विमान’, ट्रंप का बड़ा दावा,ट्रम्प बोले-मैंने 7 में से 4 युद्ध ‘टैरिफ’ से रुकवाए, बाकी देशों ने हार मान ली; अमेरिका ने ट्रिलियन डॉलर की कमाई इसी से की

*15* टैरिफ वॉर से अमेरिका पर ही कुल्हाड़ी मार रहे ट्रंप! रूस-भारत और चीन की तिकड़ी आजमा रही ताकत।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button