देशराज्य

Big news from आज शाम देश राज्यों से बड़ी खबरें

आज शाम देश राज्यों से बड़ी खबरें

 

*1* ‘भारत और ब्रिटेन के आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाएगा सीईटीए’, समझौते पर बोले प्रधानमंत्री

*2* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस समझौते का स्वागत करते हुए कहा कि यह साझा महत्वाकांक्षाओं को हमारे लोगों के लिए वास्तविक और ठोस अवसरों में बदलने का काम करेगा। उन्होंने रेखांकित किया कि यह क्षण दोनों लोकतांत्रिक देशों के बीच गहरे आपसी विश्वास और व्यापार, प्रौद्योगिकी, निवेश एवं नवाचार द्वारा संचालित एक मजबूत और भविष्योन्मुखी साझेदारी बनाने के संकल्प को प्रदर्शित करता है

*3* महंगाई पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, कांग्रेस ने कहा कि जून के थोक महंगाई के आंकड़े सरकार की आर्थिक नीतियों की विफलता का स्पष्ट प्रमाण हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब समाज का हर वर्ग परेशानी में है, तब सरकार की प्राथमिकताएं आखिर क्या हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से महंगाई और आर्थिक हालात पर जवाब देने की मांग की।

*4* सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट

*5* CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए

*6* सोनम वांगचुक के अनशन पर दिल्ली हाईकोर्ट में अर्जेंट सुनवाई, कोर्ट ने केंद्र-दिल्ली सरकार से जवाब मांगा; वांगचुक 18 दिन से भूख हड़ताल पर, सेहत बिगड़ी

*7* ‘अनशन छोड़ें, संसद में उठाएंगे आवाज’: 17 दिनों से भूखे बैठे सोनम वांगचुक से शशि थरूर की अपील, सरकार को दी नसीहत

*8* राममंदिर चढ़ावा चोरी-2 आरोपियों को जेल से ले गई पुलिस, पूछेगी- पैसा कैसे चुराया, कहां छिपाया? CEO के लिए 24 घंटे में 1000 आवेदन

*9* ‘अगर कोई रिश्वत मांगे तो मुझे बताएं’… भ्रष्टाचार पर तमिलनाडु CM विजय का बयान हो रहा वायरल

*10* गौतमबुद्धनगर जिले के नोएडा के फेज-3 थाना इलाके के ममूरा गांव स्थित एक इमारत में बुधवार को भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। एक इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी में हुए धमाके से आग लगी। इमारत में फंसे लोगों को बचाने के लिए अभियान जारी है।

*11* ईरान के हमले में एक और भारतीय नाविक की मौत, परिवार को आखिरी मैसेज भेजा था- होर्मुज पार कर लिया

*12* अमेरिका ने 7 घंटे तक ईरान पर बम बरसाए, सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया; ईरान का बहरीन, कुवैत, जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर अटैक

*13* भारत पर 100% टैरिफ लगा सकता है अमेरिका, रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर कार्रवाई की तैयारी; संसद में बिल पेश, 5 देश निशाने पर

*14* फुटबॉल वर्ल्डकप का दूसरा सेमीफाइनल आज रात, अर्जेंटीना VS इंग्लैंड मुकाबला अटलांटा में; मेसी टूर्नामेंट में 8 गोल कर चुके, हैरी केन ने 6 गोल दागे

*15* राजस्थान-एमपी में मानसून थमा, यूपी-बिहार में भारी बारिश, बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं का असर; ओडिशा में रेड अलर्ट

*16* सेंसेक्स 130 अंक चढ़कर 77185 पर बंद, निफ्टी में 26 अंक की बढ़त रही, एनर्जी और सीमेंट से जुड़े शेयर्स में ज्यादा खरीदारी

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button