हिसार HTM थाना क्षेत्र स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 175 ग्राम मलाना क्रीम/चरस सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 4 दिन के रिमांड पर*

पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार तथा नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से CIA स्टाफ हिसार द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना HTM क्षेत्र से दो नशा तस्करों को भारी मात्रा में चरस सहित काबू किया गया है।
ASI मांगेराम ने बताया कि पुलिस टीम गश्त एवं नशीले पदार्थों की रोकथाम हेतु एयरपोर्ट चौक, HTM थाना रोड हिसार पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति जो नशीला पदार्थ बेचने का कार्य करते हैं और वर्तमान में जिला वन विभाग कार्यालय, HTM थाना रोड हिसार के पास खड़े होकर नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में हैं। सूचना विश्वसनीय पाए जाने पर बताए गए स्थान पर रेड की गई। मौके पर दो युवक, जो पुलिस वाहन को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। संदेह के आधार पर दोनों को काबू किया गया। नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम भगत सिंह नगर निवासी राहुल और रामपुरा मोहल्ला निवासी हरिओम उर्फ आशु बताया। नियमानुसार पुलिस उप अधीक्षक सुश्री श्रद्धा सिंह की मौजूदगी में तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक पारदर्शी पॉलीथीन में 1 किलो 175 ग्राम चरस बरामद हुई। बरामद चरस को कब्जा पुलिस लेकर उपरोक्त दोनों के खिलाफ थाना HTM में एनडीपीएस एक्ट के तथा अभियोग अंकित कर इन्हें गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से आगामी गहन पूछताछ जारी है आरोपियों को पेश अदालत कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
Today News Haryana