उत्तर प्रदेशगुजरातजम्मू कश्मीरदेशपंजाबराज्यहरियाणाहिमाचल प्रदेश

देश की सेवा में उतरी ‘भारत टैक्सी’, ओला-उबर की मनमानी से मिलेगी राहत, ड्राइवरों को नहीं देना होगा कमीशन*

देश की सेवा में उतरी ‘भारत टैक्सी’, ओला-उबर की मनमानी से मिलेगी राहत, ड्राइवरों को नहीं देना होगा कमीशन*

*देश की सेवा में उतरी ‘भारत टैक्सी’, ओला-उबर की मनमानी से मिलेगी राहत, ड्राइवरों को नहीं देना होगा कमीशन*

नए साल के साथ ही देश में नई कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ की भी शुरुआत हो गई है। सरकार से पूरा समर्थन प्राप्त भारत टैक्सी से अब न सिर्फ कैब ड्राइवरों की कमाई में बढ़ोतरी होगी, बल्कि यात्रियों को भी मजबूरी में ओला-उबर की मनमानी नहीं झेलनी पड़ेगी। भारत टैक्सी से कैब ड्राइवरों को पूरी तरह से मालिकाना हक मिलेगा, क्योंकि इस प्लेटफॉर्म के जरिए न तो उन्हें ओला-उबर को मोटा कमीशन देने की जरूरत पड़ेगी और न ही ये कंपनियां उनके काम में दखल दे पाएंगी। भारत टैक्सी से दिल्ली, मुंबई, बंगलुरु, पुणे, हैदराबाद, नोएडा, गुरुग्राम जैसे शहरों के आम लोगों और ड्राइवरों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। भारत टैक्सी, कैब ड्राइवरों के लिए एक जीरो-कमीशन प्लेटफॉर्म होगा। यानी, जब कोई यात्री अपनी यात्रा के लिए किराये का भुगतान करेगा, तो वे पूरा पैसा ड्राइवर की जेब में जाएगा और ड्राइवरों को कहीं भी किसी भी तरह का कोई कमीशन नहीं देना होगा।
इसी तरह, जब किराये का सारा पैसा ड्राइवर की जेब में जाएगा, तो सीधे तौर पर यात्रियों के लिए यात्रा का खर्च यानी किराया भी कम हो जाएगा। इतना ही नहीं, यात्रियों को पीक टाइम, बारिश, ट्रैफिक के नाम पर ओला-उबर की मनमानी वसूली से भी आजादी मिलेगी। दरअसल, भारत टैक्सी फिक्स्ड प्राइस पैटर्न पर काम करेगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button