
बुजर्ग के बैंक खाते से 20 लाख रुपये उड़ाने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार।
बुजर्ग के बैंक खाते से 20 लाख रुपये उड़ाने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार।
बुजर्ग के बैंक खाते से 20 लाख रुपये उड़ाने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार।
रेवाड़ी, ओमप्रकाश डाबला
थाना रामपुरा पुलिस ने गांव धामलावास निवासी एक बुजर्ग के बैंक खाते से 20 लाख रुपये उड़ाने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला अलवर के गांव पलावा निवासी हिमांशु के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
जांचकर्ता ने बताया की गांव धामलावास निवासी एक बुजर्ग व्यक्ति अर्जुन सिह ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसके दो बैंक अकाउंट रेवाड़ी पीएनबी बैंक मे है जो उसके दोनों अकाउंट में कुल 24 लाख रुपये थेजब उसने 24 अक्टूबर 2024 को अपने बैक अकाउंट चेक किए तो दोनों खातो की स्टेटमैंट से करीब 20 लाख रुपये UPI के माध्यम से निकाले हुए मिले थे जिसमे उसका रजिस्टर मोबाईल नम्बर प्रयोग किया गया था। जो उसका रजिस्टर मोबाईल नंबर कई दिन से उसका पोता कपिल प्रयोग कर रहा था। जब उसने अपने पोते से पूछताछ की तो उसने बताया की मोबाईल का सिम कार्ड उसका दोस्त हिमांशु यादव व सोनु उर्फ सुरज उसे खाने पीने का लालच देकर व बहला फुसलाकर ले गये है। जो सोनु व हिमांशु ने मिलकर आपके मोबाईल नम्बर से UPI के माध्यम से आपके खातो से 20 लाख रुपये निकलवाये है। जिस पर पुलिस ने थाना रामपुरा में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त एक आरोपी सोनू उर्फ सूरज को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जो इस मामले में पुलिस ने वीरवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी राजस्थान के जिला अलवर के गांव पलावा निवासी हिमांशु को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

