राज्यवायरलहरियाणा

संस्कृत अध्यापक को डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार।

संस्कृत अध्यापक को डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार।

संस्कृत अध्यापक को डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार।
रेवाड़ी, संदीप डाबला
साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने गांव जाहिदपुर निवासी एक संस्कृत अध्यापक को डिजिटल अरेस्ट कर 4 लाख 18 हजार 999 रुपये ठगने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला झुंझुनू के गांव ढाणी नवोडी (हरिपुरा) निवासी आशीष मिठारवाल के रूप में हुई हैं।

जांचकर्ता ने बताया कि गांव जाहिदपुर निवासी सुधीर सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह संस्कृत अध्यापक है। गत 7 जनवरी को उनके मोबाइल पर किसी मोहित हांडा नाम के एक व्यक्ति का फोन आया और उसने बताया कि किसी कृष्ण गुप्ता नाम के व्यक्ति ने मुंबई में उसकी आईडी पर उनके नाम से बैंक खाता खोल कर मनी लांड्रिंग की है और करीब 68 लाख 50 हजार रुपए जमा कराए हैं। वह अभी सीबीआई की गिरफ्त में है। आरोपी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने उसे भी डिजिटल अरेस्ट किया है। आरोपी ने उसे व्हाट्सएप पर डिजिटल अरेस्ट का ऑर्डर भी भेजा। इसके बाद आरोपी ने उसे एक यूपीआई आईडी भी भेजी और 16 हजार रुपए जमा करने के लिए कहा। जो डर के कारण उसने पैसे जमा करा दिए। आरोपी ने डरा धमका कर उससे विभिन्न ट्रांजेक्शन के जरिए 4 लाख 18 हजार 999/-रुपये जमा करा लिए। इसके बाद उसके एक साथी के घर आने के बाद, उसे हकीकत का पता चला। जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के दौरान पता लगा कि साइबर ठगी में राजस्थान के जिला झुंझुनू के गांव ढाणी नवोडी (हरिपुरा) के रहने वाले आशीष मिठारवाल का बैंक खाता भी प्रयोग किया गया था। जो इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक आरोपी राजस्थान के जिला झुंझुनू के गांव ढाणी नवोडी (हरिपुरा) निवासी आशीष मिठारवाल को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button