हरियाणा

Ambala Airport: अम्बाला छावनी का डोमेस्टिक एयरपोर्ट आगामी फरवरी माह तक संचालित कर दिया जाएगा – अनिल विज

Ambala Airport : राहुल जाखड़, ब्यूरो चीफ, अम्बाला 11 जनवरी – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि डोमेस्टिक एयरपोर्ट अम्बाला छावनी का सारे क्षेत्र के लिए बनना बहुत बड़ी उपलब्धि है और यह डॉमेस्टिक एयरपोर्ट आगामी फरवरी माह तक संचालित कर दिया जाएगा। इस एयरपोर्ट से हरियाणा, वेस्टर्न यूपी, पंजाब और हिमाचल की कनेक्टिविटी होगी। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि इस डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर बडे से बडा जहाज उतर सकेगा और किसी भी मौसम में यहां से उड़ सकेगा।

ऊर्जा, परिवहन मंत्री अनिल विज शनिवार को डोमेस्टिक एयरपोर्ट अम्बाला छावनी का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने बताया कि डोमेस्टिक एयरपोर्ट से सम्बन्धित सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।

सुरक्षा से सम्बन्धित उपकरण आ रहे हैं और जल्द ही गेट व अन्य स्थानों पर इंस्टॉल कर दिए जाएंगे

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने निरीक्षण के दौरान अधीक्षक अभियंता से डोमेस्टिक एयरपोर्ट से संबंधित कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने सुरक्षा कारणों से यहां पर लगने वाले उपकरणों व अन्य कार्यों के बारे में भी जानकारी ली। सम्बन्धित अधिकारी ने ऊर्जा मंत्री को अवगत करवाया कि सुरक्षा से सम्बन्धित उपकरण आ रहे हैं और उपकारण जल्द ही यहां पर पहुंच जाएंगे और उसके बाद गेट व अन्य स्थानों पर इन्हें इंस्टॉल कर दिया जाएगा। ऊर्जा मंत्री ने इस मौके पर संबंधित अधिकारियों को डोमेस्टिक एयरपोर्ट के प्रांगण में खाली पडे स्थान की सही तरीके से लैवलिंग व सफाई व्यवस्था करवाने के भी निर्देश दिए ताकि यहां की सुंदरता बढ़ सके।

डोमेस्टिक एयरपोर्ट के बनने से लोगों को काफी फायदा होगा – विज

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि डोमेस्टिक एयरपोर्ट अम्बाला छावनी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि डिफेंस से 133 करोड़ रुपए में यहां पर एयरपोर्ट स्थापित करने के लिए जमीन ली गई है। इसके अलावा, 40 करोड़ रुपए स्ट्रक्चर के लिए राशि दी गई है तथा 16 करोड़ रुपए से बिल्डिंग तैयार की गई है। अभी यहां पर उपकरण लगने हैं, जिसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं और उपकरण आते ही यहां पर इन्हें इंस्टाल कर दिया जाएगा। ऊर्जा मंत्री ने इस मौके पर यह भी बताया कि अम्बाला रेलवे का पुराना जंक्शन है। कईं प्रदेश इससे जुड़े हैं और डोमेस्टिक एयरपोर्ट के बनने से लोगों को काफी फायदा होगा जिससे अम्बाला छावनी की सुंदरता ओर बढेगी।

एयरपोर्ट पर स्टाफ को उनकी स्वेच्छा से डैप्यूट करवाया जाएगा – विज

श्री विज ने यह भी बताया कि पिछले दिनों वह केन्द्रीय उड्डयन मंत्री से दिल्ली में मिले थे और उनसे बातचीत हुई है तथा उसके बाद से डोमेस्टिक एयरपोर्ट के कार्यों मे तेजी भी आई है। उन्होंने यह भी बताया कि यहां पर सुरक्षा की दृष्टि से पहले केंद्र की पुलिस को तैनात किया जाना था लेकिन उन्होंने उड्डयन मंत्री से इस विषय में बातचीत की है और अब यहां पर हरियाणा पुलिस की ही तैनाती होगी। इस संबंध में पुलिस कर्मचारियों को जो प्रशिक्षण दिया जाना है, उसकी ट्रेनिंग दी जा चुकी है। सुरक्षा की दृष्टि से यहां पर सारे पुख्ता इंतजाम होंगे। उन्होंने बताया कि यहां पर स्टाफ को उनकी स्वेच्छा से डैप्यूट करवाया जाएगा।

उड्डयन मंत्री से आग्रह – इंडियन एयरलाइंस व इंडिको जैसी एयरलाइन को भी शामिल किया जाए – विज

ऊर्जा मंत्री ने इस मौके पर यह भी बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा यहां से जो फ्लाइट चलेगी इसके लिए एयरलाइन से समझौता हुआ है, जिसमें अम्बाला और हिसार शामिल हैं। उन्होंने बताया कि उड्डयन मंत्री से मिलकर आग्रह किया गया है कि यहां पर इंडियन एयरलाइंस व इंडिको जैसी एयरलाइन को भी शामिल किया जाए। निसंदेह इन दोनों एयरलाइन के आने से यहां से अन्य राज्यों के लिए भी फ्लाइट मिल सकेगी। उन्होने यह भी बताया कि इस डोमैस्टिक एयरपोर्ट पर बडे से बडा जहाज उतर सकेगा और किसी भी मौसम में यहां से उड़ सकेगा।

इस मौके पर उनके साथ अधीक्षक अभियंता हरपाल सिंह, कार्यकारी अभियंता रितेश अग्रवाल मौजूद रहे तथा मंडल प्रधान किरण पाल चौहान, मंडल प्रधान बिजेन्द्र चौहान, बीएस बिन्द्रा, संजीव सोनी, राम बाबु यादव, श्याम अरोड़ा, ललता प्रसाद, आशीष अग्रवाल, भरत कोछर के साथ-साथ सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button