राज्यहरियाणा

युवाओ एवं किसानों के भविष्य से खेलने वाली कुंभकर्णी नींद में सोई बीजेपी सरकार को जगाने के लिए 7 दिसम्बर को सभी कार्यकर्ता जुलाना पहुँचे – ओ पी सिहाग

युवाओ एवं किसानों के भविष्य से खेलने वाली कुंभकर्णी नींद में सोई बीजेपी सरकार को जगाने के लिए 7 दिसम्बर को सभी कार्यकर्ता जुलाना पहुँचे - ओ पी सिहाग

युवाओ एवं किसानों के भविष्य से खेलने वाली कुंभकर्णी नींद में सोई बीजेपी सरकार को जगाने के लिए 7 दिसम्बर को सभी कार्यकर्ता जुलाना पहुँचे – ओ पी सिहाग
पंचकूला, 29 नवम्बर: जननायक जनता पार्टी का 8वां स्थापना दिवस जुलाना ( जींद) में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसकी तैयारी करने के लिए आज जजपा पंचकूला के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक सेक्टर 21 पंचकूला में हुई जिसमें कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जजपा जिला पंचकूला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने कहा कि जुलाना में जहां प्रदेश भर से लाखों लोग एवं पार्टी कार्यकर्ता पार्टी का 8वां स्थापना दिवस मनाएंगे वही प्रदेश के युवाओ, महिलाओं एवं किसान विरोधी सरकार जो कुंभकर्णी नींद में सोई हुई है उसको युवा नेता दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में जगाने का काम करेंगे। उन्होंने पंचकूला के सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 7 दिसंबर को बहुत बड़ी संख्या में लोगों के साथ जुलाना पहुँच कर इस सरकार की चूलें हिलाने का काम करे ताकि बीजेपी के घमंड में चूर एवं भ्रष्टाचार में आकंठ तक डूबे नेता आम आदमी के हितों को सुध ले। उन्होंने कहा कि धर्म व जाति के झुनजने से ज्यादा समय तक लोगों को बेवक़ूफ़ नहीं बनाया जा सकता। अब लोग अपने हकों एवं हितों को पाने के लिए लालायित हो रहे हैं। सिहाग ने कहा कि लोगों को पेट भरने , शांत, स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवन जीने के लिये अच्छे रोजगार के अवसरों, अच्छी शिक्षा , चिकित्सा एवं अच्छी कानून व्यवस्था की जरूरत होती है पर बीजेपी सरकार इन सभी मोर्चों पर विफल साबित हुई है ।
इस अवसर पर पार्टी की वरिष्ठ नेत्री महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रभारी एवं जिला पंचकूला प्रभारी किरण पूनिया ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर सिर्फ भीड़ इकट्ठा करना ही मकसद नहीं है बल्कि देश प्रदेश की जनता को य़ह मैसेज देने का प्रयास होगा कि केवल जजपा ही प्रदेश के आम आदमी के हितों को लेकर गम्भीर है तथा भविष्य में बीजेपी का विकल्प है। उन्होंने कहा कि हम जितनी बड़ी संख्या में जुलाना में पहुँचेंगे उतने ही नजदीक प्रदेश की बागडोर हमारी पार्टी के हाथो में होगी जिससे हमारे नेता दुष्यंत चौटाला इस प्रदेश को कुशासन से छुटकारा दिलाने का काम कर सकेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं की 7 दिसंबर के कार्यक्रम को लेकर ड्यूटी लगाई तथा उम्मीद जतायी की सभी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में स्थापना दिवस को मनाने के लिए जुलाना पहुंचेंगे। आज की बैठक में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य तेज सिंह तेवतिया, प्रदेश महासचिव हरबंस सिंगला, पार्टी के बी सी सेल के प्रदेश महासचिव बलबीर सैनी, पार्टी के हल्का पंचकूला अध्यक्ष पार्षद राजेश निषाद, पार्टी के कालका हल्का अध्यक्ष मयंक लाम्बा, जिला किसान प्रकोष्ठ के प्रधान गुरुदेव सिंह, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद जाखड़, जिला युवा प्रधान दीपक चौधरी, नरेंद्र जैन,हनी सिंह, अशोक सिंगला, रणधीर पवार, प्रतीक अहलावत, गुरबचन पुंज, आजाद दिलेर, राजेन्द्र प्रसाद, धर्मसिंह गुजर. अवतारसिंह गुजर, हीरामन वर्मा, भीम सिंह सहित काफी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button