
सरकारी विद्यालय नहीं किसी से कम: एबीपीओ बलिंदर सिंह। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भौंगरा मिशन एडमिशन 2025 हेतु प्रचार गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र के विभिन्न गांव के लिए रवाना करने का कार्यक्रम रखा गया।
सरकारी विद्यालय नहीं किसी से कम: एबीपीओ बलिंदर सिंह। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भौंगरा मिशन एडमिशन 2025 हेतु प्रचार गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र के विभिन्न गांव के लिए रवाना करने का कार्यक्रम रखा गया।
सरकारी विद्यालय नहीं किसी से कम: एबीपीओ बलिंदर सिंह। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भौंगरा मिशन एडमिशन 2025 हेतु प्रचार गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र के विभिन्न गांव के लिए रवाना करने का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एबीपीओ बलिंदर सिंह ने की। मुख्य अतिथि और ध्वजवाहक के रूप में गांव के सरपंच सुखविंदर सिंह ने मिशन एडमिशन का उदघोष किया किया। विद्यालय के प्राचार्य प्रवेश खापड़ा ने विद्यालय मैं पहुंचे सभी मेहमानों का अभिनंदन किया और विद्यालय की विशेषताएं बताई कि 15 लाख से ऊपर ई लाइब्रेरी खर्च करके सभी विद्यालयों से अलग ई लाइब्रेरी की स्थापना हो चुकी है। आधुनिक शिक्षा के लिए डिजिटल बोर्ड, भाषा लैब, आधुनिक सुसज्जित लैब विद्यालय में मौजूद हैं। दूरदराज से बेटियां इस विद्यालय में पढ़ने आ रही है। माता-पिता के सहयोग से छात्रा परिवहन स्कीम को संचालित किया जा रहा है। गांव के सरपंच ने विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कमी ना रहने का आश्वासन दिया है। एबीपीओ बलिंदर सिंह के माध्यम से गांव में चार एकड़ जमीन खेल परिसर के लिए दी है को मिट्टी भर्ती करके आधुनिक खेल परिसर में आगामी 2 महीने में तैयार करने का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भौंगरा का सरकारी स्कूल किसी भी प्राइवेट संस्थान से बहुत आगे है। गत सत्र में इसी विद्यालय की बेटी वर्षा ने पूरे स्टेट में पांचवी पोजीशन बोर्ड की परीक्षा में प्राप्त की थी। कार्यक्रम का संचालन मास्टर रामप्रसाद ने किया। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान राजवीर सिंह, शमशेर पूर्व सरपंच, छबील दास, ब्लॉक समिति सदस्य नरेंद्र शर्मा, जगदीप सिंह, पवन कुमार, इंदिरा निर्मला, गुलशन कुमार, नवीन कुमार, किरण ,अनीता ,सुनीता, रेखा अमित कुमारी , संगीता, रामपाल, संजय इत्यादि मौजूद रहे।
