
गोल्डन गर्ल बनी साक्षी कबड्डी प्लेयर को एसडीएम ने दी बधाई। उ
उपमंडल उचाना के गांव करसिंधु की लाडली साक्षी शर्मा द्वारा महिला कॉमनवेल्थ कबड्डी मुकाबले में गोल्ड मेडल जीतने की खुशी पर उचाना सेवा ग्रुप की ओर से उनके घर पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
गोल्डन गर्ल बनी साक्षी कबड्डी प्लेयर को एसडीएम ने दी बधाई। उपमंडल उचाना के गांव करसिंधु की लाडली साक्षी शर्मा द्वारा महिला कॉमनवेल्थ कबड्डी मुकाबले में गोल्ड मेडल जीतने की खुशी पर उचाना सेवा ग्रुप की ओर से उनके घर पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत खंड शिक्षा अधिकारी धर्मवीर आर्य ने की। कार्यक्रम का परिचय सेवा ग्रुप के संयोजक मास्टर रामप्रसाद ने दिया। शिक्षाविद रामचंद्र अत्री ने बताया कि यह हम सबके लिए गौरव की बात है कि हमारे इस क्षेत्र की बेटी ने फाइनल मुकाबले में खुद की प्रतिभा के बल पर देश की टीम के लिए 9 अंक जुटाए हैं जिसके बलबूते पर देश की झोली में गोल्ड मेडल हासिल हुआ। इस तरह की बेटियां अन्य बेटियों के लिए प्रेरक का काम करेगी। कुमारी सुमन यादव एसडीएम उचाना ने बतौर उचाना सेवा ग्रुप अध्यक्ष होने के नाते साक्षी को शुभकामनाएं देते हुए अन्य बेटियों को भी प्रेरणा देने का संकल्प दिलवाया। इस अवसर पर सतबीर शर्मा साक्षी के ताऊ ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रामफल खटकड़ साहित्यकार, ओम प्रकाश शर्मा समाजसेवी, पंडित देशराज, डॉ सत्यवान, डॉ जगदीप मोर, जितेंद्र सोनी कुमार, चुड़िया राम, डॉ रामनिवास, महावीर शास्त्री, एबीपीओ बलिंदर सिंह, प्रगतिशील किसान सुबेर सिंह इत्यादि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

