
Today News
🔹 भारत-पोलैंड संबंध: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के बीच द्विपक्षीय सहयोग एवं कूटनीतिक संबंधों पर बातचीत की खबर सामने आई।
🔹 सिरपुर पुरातात्त्विक स्थल: छत्तीसगढ़ स्थित ऐतिहासिक सिरपुर को यूनेस्को की विश्व धरोहर की अस्थायी सूची (Tentative List) में शामिल किए जाने की खबर है। ध्यान रखें, यह अंतिम विश्व धरोहर सूची में शामिल होना नहीं है।
🔹 IndiaAI फेलोशिप: स्नातक विद्यार्थियों के लिए ₹1 लाख और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए ₹2 लाख तक की फेलोशिप सहायता से जुड़ी घोषणा चर्चा में है। आवेदन की शर्तें आधिकारिक पोर्टल पर जाँचें।
🔹 ISRO का अगला मिशन: स्वदेशी नौवहन उपग्रह NVS-03 के प्रक्षेपण की तारीख 30 अक्टूबर 2026 निर्धारित होने की खबर प्रकाशित हुई है।
अंतरराष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
🔹 भारत-अमेरिका व्यापार: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के स्वरूप को लेकर बयान दिया। व्यापार वार्ता की प्रगति पर नजर बनी हुई है।
🔹 रूस-यूक्रेन वार्ता: रूस, यूक्रेन और अमेरिका के बीच शांति वार्ता दोबारा शुरू करने से संबंधित कूटनीतिक गतिविधियों की खबरें सामने आई हैं।
खेल करेंट अफेयर्स
🔹 भारत बनाम न्यूजीलैंड T20I: भारत ने क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले T20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर पाँच मैचों की श्रृंखला में 1–0 की बढ़त बनाई।
🔹 एशियाई पैरा खेल: भारतीय खिलाड़ी सचिन सरजेराव खिलारी ने पुरुषों की F46 शॉटपुट स्पर्धा में 15.87 मीटर के प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक जीता। मोहम्मद यासर और परवीन ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक हासिल किए।
🔹 कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप: अहमदाबाद में पहली कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप 2026 आयोजित होने की खबर है। प्रतियोगिता 27 अक्टूबर तक निर्धारित बताई गई है।
*1* पीएम मोदी बोले-कुछ लोग विदेशों में भारत को बदनाम कर रहे, कांग्रेस कब तक अपने फेल प्रोडक्ट की लॉन्चिंग के लिए देश को दांव पर लगाती रहेगी
*2* इजरायली पीएम नेतन्याहू ने PM मोदी को लगाया फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजरायल आने का दिया न्योतानह
*3* राष्ट्रपति बोलीं- किताबें पढ़िए, नई तकनीक सीखिए, सवाल पूछिए, रायपुर में जेन-जी को दिए सक्सेस मंत्र; ₹200 का स्मारक सिक्का जारी किया
*4* बिरला बोले-CEC पर नया महाभियोग नोटिस आया तो जांच होगी, नियमों के तहत होगी कार्रवाई; विपक्ष के पहले 2 नोटिस संसद से खारिज हुए थे
*5* मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज एक बार फिर विरोध प्रदर्शन होने जा रहा है,इस बार पीपल अगेंस्ट SIR गठबंधन ने देशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है, प्रर्दशन के लिए हर हाथ तिरंगा, हर गली में जंतर-मंतर का नारा दिया गया है
*6* यूरोप का दूसरा बड़ा हथियार सप्लायर बना भारत, पहले 28वां था; रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद से ₹8000 करोड़ के गोला-बारूद सप्लाई किए, निर्यात 1600% बढ़ा
*7* ‘मरीजों से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों पर कसेगा शिकंजा’, सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को दिया कार्रवाई का भरोसा
*8* एकनाथ शिंदे और श्रीकांत शिंदे ने बीजेपी से लिए 500 करोड़, मनोज जरांगे के ऑडियो क्लिप से महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई
*9* जरांगे ने कहा कि उनके पास इस मामले से जुड़े कुछ सूत्र हैं और सरकार को सच्चाई सामने लानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मुख्यमंत्री फडणवीस इस क्लिप की जांच नहीं कराते हैं, तो इससे संदेह और गहरा होगा। हालांकि, ऑडियो की प्रामाणिकता और उसमें किए गए दावों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
*10* जरांगे ने इसे पूरी तरह से खारिज करते हुए सबूत मांगने या स्पष्टीकरण देने की चुनौती दी है। हालांकि, क्लिप की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। इस मसले को लेकर देर रात शिंदे सेना के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से वर्षा निवास पर मुलाकात की और पूरे मामले की जांच की मांग की।
*11* तिरंगा फहराने के लिए अनुमति की जरूरत नहीं’: नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित, आज आएगा फैसला
*12* दिल्ली नगर निगम में हंगामा, BJP-AAP के पार्षद भिड़े, माइक तोड़ने और फाइलें फेंकने की कोशिश की; मार्शल्स मेयर को बचाकर बाहर ले गए
*13* आंध्र प्रदेश में निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, TDP-YSRCP कार्यकर्ताओं ने पथराव किया, गाड़ियां जलाईं, कई इलाकों में पुलिस तैनात
*14* गुजरात के स्कूलों में बिना परमिशन बाहरी लोगों को नो-एंट्री, उल्लंघन पर पॉक्सो के तहत कार्रवाई, विपक्षी नेता बोले- नाकामी छिपाने की कोशिश
*15* गेहूं की कीमतें दिल्ली के बाजार में उछलकर 3,100 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गई हैं। यह इस सीजन का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। खास बात यह है कि सरकार की ओर से खुला बाजार बिक्री योजना (ओएमएसएस) के तहत दूसरी बिक्री निविदा जारी किए जाने के बावजूद बाजार में कीमतों की तेजी थमने का नाम नहीं ले रही है।
*16* इस साल मानसून में 12.6% कम बारिश, खेती, पानी और बिजली पर बड़ा असर; महाराष्ट्र के 305, कर्नाटक के 217 तालुका सूखाग्रस्त
*17* भारत ने टी-20 में अपना सबसे बड़ा रनचेज किया, पहले मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, नमन धीर ने छक्का लगाकर जीत दिलाई
*18* तिब्बत के नागकू में आया 7.0 तीव्रता का भीषण भूकंप, 16 लोगों की मौत, सैकड़ों मकान जमींदोज,राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक, तिब्बत, चीन और म्यांमार में भूकंपीय गतिविधियां दर्ज की गईं। इनमें सबसे तेज भूकंप तिब्बत में 7.0 तीव्रता का था, जबकि चीन में 5.2 और म्यांमार में 3.5 तीव्रता का झटका दर्ज हुआ।
🔹 Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित IPO को लेकर निवेशकों की दिलचस्पी की खबरें सामने आई हैं।
🔹 OYO की मूल कंपनी: OYO की मूल कंपनी प्रिज्म द्वारा प्रस्तावित IPO का आकार घटाए जाने की खबर प्रकाशित हुई है।
⚠️ नोट: यह संकलन प्रकाशित समाचारों पर आधारित है। फेलोशिप, IPO और प्रस्तावित प्रक्षेपण जैसी जानकारियों की अंतिम पुष्टि संबंधित आधिकारिक स्रोत से अवश्य करें।
