राज्य

आज सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें. 16 – अगस्त – रविवार 

सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें. 16 - अगस्त - रविवार 

टुडे न्यूज़

*1* पीएम मोदी के भाषण में युवाओं का 52 बार जिक्र, 111 बार भारत, 40 बार मेरे प्यारे देशवासियो कहा; 75 मिनट की स्पीच का एनालिसिस

*2* केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर हैं। आज शाह राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ हेलीकॉप्टर से चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा जाएंगे, जहां वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे अलवर भी जाएंगे, जहां वे 6,262 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

*3* राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार दिए एक इंटरव्यू में पहलगाम आतंकी हमले से लेकर भारत की सैन्य कार्रवाई तक की कहानी के कई अहम पहलुओं पर बात की। डिस्कवरी की डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘डीक्लासीफाइड: ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए दिए इंटरव्यू में डोभाल ने बताया कि पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी की पहली प्राथमिकता क्या थी

*4* 26 बेगुनाहों की हत्या के बाद प्रधानमंत्री उस वक्त सऊदी अरब के दौरे पर थे। हमले की जानकारी मिलते ही पीएम मोदी ने अपना दौरा बीच में छोड़ा और स्वदेश लौट आए, पीएम ने सबसे पहले हमले की पूरी जानकारी ली। लेकिन इस दौरान पीएम मोदी का पहला सवाल था हमला किसने किया? इसके लिए कौन जिम्मेदार है? डोभाल ने बताया कि प्रधानमंत्री चाहते थे कि हमले के पीछे मौजूद अपराधियों और जिम्मेदार लोगों की पहचान बिल्कुल साफ होनी चाहिए

*5* राष्ट्रपति भवन में एट होम समारोह: पीएम मोदी समेत कई हस्तियां पहुंचीं; वंदे मातरम और राष्ट्रगान से हुई शुरुआत

*6* CJI बोले- 80 साल में देश ने कई चुनौतियां पार कीं, अभी बहुत काम बाकी; युवा भविष्य की जिम्मेदारी संभालें

*7* राष्ट्रपति भवन का प्रसिद्ध अमृत उद्यान आज से आम जनता के लिए खोल दिया गया है। यह उद्यान 16 अगस्त से शुरू होकर अगले महीने 15 सितंबर 2026 तक पर्यटकों के लिए खुला रहेगा। उद्यान का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा, जिसमें अंतिम प्रवेश शाम 5 बजे तक ही मिल सकेगा। सोमवार को रख-रखाव के लिए यह उद्यान बंद रहेगा

*8* सवाल पूछे तो नक्सली?’: PM मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर भड़की CJP, कहा- हर जिले में जन्म ले रहा जंतर-मंतर

*9* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस संबोधन में इस्तेमाल किए गए ‘दिमागी नक्सल’ शब्द को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने पीएम मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सरकार से सवाल पूछने वाले शिक्षित युवाओं को नक्सली कहना उचित नहीं है।

*10* LPG सिलेंडर eKYC का आज आखिरी दिन, चूक गए तो ज्यादा दाम देना पड़ सकता है, सब्सिडी भी बंद हो सकती है,

*11* झारखंड: सीएम हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग, छात्रों ने कांग्रेस से झामुमो सरकार से समर्थन वापस लेने को कहा

*12* रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मिलने वाले पीने के पानी और दूसरी जरूरी सुविधाओं को लेकर कैग की रिपोर्ट ने गंभीर तस्वीर सामने रखी है। कैग ने पाया कि कई स्टेशनों पर पीने के पानी में ई. कोलाई बैक्टीरिया मिला। वहीं कई जगह पानी की जरूरी जांच तक नहीं कराई गई। इसके अलावा शौचालय, पेशाबघर, पानी के नल, पंखे और दूसरी यात्री सुविधाएं भी तय मानकों से कम मिलीं। कैग ने रेलवे बोर्ड के बनाए नियमों का पालन नहीं होने पर सवाल उठाए हैं।

*13* चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई के लिए हंगामा, पुलिस ने ड्रोन से आंसू गैस के गोले फेंके; बेअंत सिंह की हत्या के दोषी को पैरोल की मांग

*14* हरसिमरत कौर ने बताई सुखबीर बादल पर हमले की कहानी, बोलीं- हमलावर ने 2 फुट के चाकू से वार किया, आर-पार हुआ, 150 टांके लगे

*15* इंडोनेशिया-7.7 के 17 घंटे बाद तीसरा 6.5 तीव्रता का झटका, अब तक 47 मौतें, कई इमारतें गिरीं; भूकंप के बाद पीछे हटा समुद्र का पानी

*16* इस हफ्ते सोने-चांदी के दाम में बढ़त रही, सोना ₹2742 बढ़कर ₹1.52 लाख पर पहुंचा, चांदी ₹2461 महंगी होकर ₹2.31 लाख किलो हुई

*17* गॉल टेस्ट के पहले दिन भारत का स्कोर 288/2, पडिक्कल 131 रन पर नाबाद, खराब रोशनी के कारण 17 ओवर कम हुए

*18* पूरे यूपी में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर, MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; अरुणाचल में लैंडस्लाइड से 4 मौतें

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button