
सीवरेज और मैनहोल सुरक्षा में लापरवाही पर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा सख्त*
प्रदेश में कहीं भी कोई मैनहोल या सीवरेज ओपनिंग खुली न रहे इसकी निगरानी भी करेंगे अधिकारी
*सीवरेज और मैनहोल सुरक्षा में लापरवाही पर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा सख्त*
*सुरक्षा नियम तोड़ने वाले अधिकारियों की होगी जवाबदेही, पूरे प्रदेश में निगरानी के लिए 7 समितियां बनेगी: मंत्री रणबीर गंगवा*
*मुख्य अभियंताओं को उनके वर्तमान प्रशासनिक क्षेत्र से अलग सर्कलों की जिम्मेदारी देने के भी निर्देश*
*प्रदेश में कहीं भी कोई मैनहोल या सीवरेज ओपनिंग खुली न रहे इसकी निगरानी भी करेंगे अधिकारी*
*अब निर्धारित सुरक्षा उपकरणों और नियमों का पालन किए बिना किसी भी कर्मचारी को सीवरेज या मैनहोल में उतरने की अनुमति नहीं*
चंडीगढ़, 29 जुलाई- हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने सीवरेज और मैनहोल से जुड़े कार्यों में सामने आने वाली दुर्घटनाओं और लापरवाही के मामलों पर कड़ा रुख अपनाते हुए विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि सुरक्षा नियमों में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी कर्मचारी की जान सुरक्षा उपायों की अनदेखी के कारण जाती है तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी



