
डॉ. राही होंगे पीएम श्री बडनपुर स्कूल के नये प्राचार्य
शिक्षा विभाग हरियाणा सरकार द्वारा पदोन्नत प्रधानाचार्यों की सूची के अनुसार डॉ.जगदीप शर्मा 'राही' पीएम श्री बडनपुर स्कूल के नये प्रधानाचार्य नियुक्त हो गए हैं।
डॉ. राही होंगे पीएम श्री बडनपुर स्कूल के नये प्राचार्य
शिक्षा विभाग हरियाणा सरकार द्वारा पदोन्नत प्रधानाचार्यों की सूची के अनुसार डॉ.जगदीप शर्मा ‘राही’ पीएम श्री बडनपुर स्कूल के नये प्रधानाचार्य नियुक्त हो गए हैं। मॉडल संस्कृति स्कूल बेलरखा के पूर्व कार्यवाहक प्राचार्य डॉ.राही जींद जिले के प्रख्यात शिक्षाविद् एवं साहित्यकार हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश आर्य और पूर्व प्रधानाचार्य संजय चौधरी और धरौदी स्कूल के प्रधानाचार्य जुगेश मोर ने स्टाफ सदस्यों सहित डॉ.जगदीप शर्मा ‘राही’ को पदभार का दायित्व प्रदान किया। खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने बताया कि डॉ. राही की कुल आठ पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं तथा हरियाणा साहित्य अकादमी पंचकुला ने उन्हें वर्ष 2022 के हिन्दी साहित्य सेवी, राज्य सम्मान से सम्मानित किया है। जिसके अंतर्गत एक लाख रुपए की राशि, प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान चिह्न प्रदान किया जाता है। पूर्व प्रधानाचार्य संजय चौधरी,जुगेश मोर एवं मास्टर रामप्रसाद शास्त्री ने बताया कि डॉ. राही ने श्रीमद्भगवद्गीता का हिंदी एवं हरियाणवी में काव्यानुवाद किया है जो उनकी बहुत चर्चित कृति हैं।
डॉ. राही ने बताया कि जिस प्रकार उन्होंने मॉडल संस्कृति स्कूल बेलरखा के लिए मील के पत्थर की तरह काम किया है वैसे ही पीएम श्री बडनपुर स्कूल को भी नये आयाम प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प हैं। डॉ. राही ने जिला शिक्षा अधिकारी जींद, खंड शिक्षा अधिकारी उचाना और शिक्षा विभाग हरियाणा सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।



