देश

सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें.06 – जून – शनिवार*

सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें.06 - जून - शनिवार*

अमेरिकी सेना ने ईरान के 4 ड्रोन मार गिराए, रडार ठिकानों पर किया भीषण हमला; स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फिर बढ़ा तनाव*

*’रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म की राह पर भारत’; कहा- वैश्विक संकट के बीच अर्थव्यवस्था मजबूत- पीएम मोदी*

*1* मेरे रिकॉर्ड आपने तोड़ दिए’: सूरत में बोले PM मोदी- 1987 में राजनीति में आया, तब से विजय यात्रा चल ही रही है

*2* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिना नाम लिए विपक्षी राजनीतिक दलों को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का मजाक उड़ाने वाले लोगों ने कई वर्षों तक देश को दूसरों पर निर्भर रखा। देश में कुछ लोग निराशावादी हैं। ये लोग देश को नीचा दिखाना चाहते हैं

*3* मोदी बोले- जनता कांग्रेस से नाराज, इसीलिए कर्नाटक CM बदला, जिन्होंने देश को दूसरों पर निर्भर रखा, वो आत्मनिर्भर भारत का मजाक उड़ा रहे

*4* पीएम मोदी ने कहा, आज जो आंकड़े सामने आए हैं, उनसे साफ है कि भारत की अर्थव्यवस्था की नींव कितनी मजबूत है। वर्ष 2025-26 में, यानी जो वित्त वर्ष पूरा हुआ है, इसमें भारत ने 7.7 फीसदी की विकास दर हासिल की है। 31 मार्च को खत्म हुए पिछली तिमाही में भारत की ग्रोथ रेट 7.8 फीसदी रही है। ये दुनिया में तेज गति से आगे बढ़ने वाली इकोनॉमी है। हर भारतीय को गर्व का एहसास हो, ऐसी है देश के आर्थिक विकास की गति

*5* राहुल का आरोप- ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट का मकसद सुरक्षा नहीं, एक बिजनेसमैन को फायदा पहुंचाना है; 16 मिनट के वीडियो में डाइविंग करते हुए दिखे

*6* ऑयल इंडिया को अंडमान में मिला प्राकृतिक गैस का ‘ऊर्जा भंडार’, केंद्रीय मंत्री ने वीडियो शेयर कर दी बधाई

*7* IWT स्थगित रहेगी’: PAK को भारत की दो-टूक, गिलगित-बाल्टिस्तान के तथाकथित चुनाव गलत, कब्जे वाले इलाके खाली करो

*8* नेपाल के विदेश मंत्री शिसिर खनाल शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचे। वह भारत के तीन दिन के दौरे पर हैं। इस दौरान वह आज एस.जयशंकर से मुलाकात करेंगे

*9* भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर ग्रेट निकोबार परियोजना की आलोचना को लेकर पलटवार करते हुए कहा कि वे भारत के बढ़ते भू-राजनीतिक प्रभाव से परेशान हैं। राहुल गांधी ने एक वीडियो बयान में इसे पर्यावरण और आदिवासी समुदायों के लिए खतरा बताया है

*10* भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने एआई को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि एआई अब केवल एक कल्पनात्मक तकनीक नहीं, बल्कि एक वास्तविकता बन चुकी है और यह अंतरराष्ट्रीय कानून के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस दशक में लिए जाने वाले निर्णय तकनीक, शक्ति, स्वतंत्रता और न्याय के बीच भविष्य के संबंधों को निर्धारित करेंगे।

*11* TMC बोली- ऋतब्रत बनर्जी को नेता विपक्ष बनाना अवैध, स्पीकर के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देंगे; अभिषेक बनर्जी पार्टी महासचिव बने रहेंगे

*12* सुनामी में बदला तृणमूल का संकट: अब संसदीय दल में टूट तय, ममता की बैठक से सांसद-विधायकों की दूरी; उठे कई सवाल

*13* मिलीभगत करने वाले अधिकारियों पर FIR, वेतन-पेंशन रोकने तक की कार्रवाई; दिल्ली में अवैध निर्माण और फायर नियमों पर सख्त हुई रेखा सरकार

*14* कॉकरोच जनता पार्टी का आज दिल्ली में प्रदर्शन, समर्थकों से फूल-तिरंगा लाने, सनस्क्रीन लगाकर आने कहा; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करेंगे

*15* इस साल 7.7% की दर से बढ़ी इकोनॉमी, पिछले साल 7.1% की दर से बढ़ी थी, अगले साल 6.6% रह सकती है GDP ग्रोथ

*16* वर्ल्ड बैंक में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बने इकोनॉमिस्ट नीलकंठ मिश्रा, 3 साल का कार्यकाल होगा, परमेश्वरन अय्यर की जगह लेंगे

*17* पुतिन ने भारत को सुखोई-57 ऑफर किया, इस 5th जनरेशन फाइटर जेट की तकनीक भी शेयर करेंगे; अमेरिका से बोले- भारत पर दबाव डालना बेकार

*18* ‘आईटी उद्योग का दिग्गज है भारत’, ग्लोबल मंच पर पुतिन का बड़ा बयान; बोले- जी-7 देशों को पीछे छोड़ रहा ब्रिक्स

*19* भारत ने पाकिस्तान को अंडर-18 हॉकी एशिया कप में हराया, आखिरी 15 मिनट में 3 गोल कर सेमीफाइनल जीता, फाइनल में जापान से मुकाबला

*20* प्रज्ञानानंदा नॉर्वे चेस खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने, फाइनल में जर्मनी के विन्सेंट को हराया; टूर्नामेंट में वर्ल्ड नं-1 कार्लसन को दो बार मात दी

*21* भारत और अफगानिस्तान के बीच आज एकमात्र टेस्ट खेला जाएगा। भारत का पिछले कुछ समय में घरेलू टेस्ट मैचों में निराशाजनक प्रदर्शन रहा है, लेकिन उसकी टीम अब भी बेहद मजबूत है और वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के महत्वपूर्ण मैचों से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट क्रिकेट मैच में उचित संयोजन तैयार करने की कोशिश करेगा

*22* मानसून 4 राज्यों में पहुंचा, गोवा में समय पर एंट्री, MP-छत्तीसगढ़ समेत 6 राज्यों में देरी की आशंका; राजस्थान में आंधी-बारिश से 4 की मौत

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button