
भाकली का लाल बीएसएफ में देश की सेवा करते हुए शहीद हुआ
कोसली क्षेत्र के गांव भाकली के लाल दयाकिशन शुक्रवार को पंचतत्व में विलीन हो गए।मणिपुर में बीएसएफ में एएसआई के पद पर कार्यरत दयाकिशन ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान शहीद हो गए थे।
भाकली का लाल बीएसएफ में देश की सेवा करते हुए शहीद हुआ
कोसली,ओमप्रकाश डाबला
कोसली क्षेत्र के गांव भाकली के लाल दयाकिशन शुक्रवार को पंचतत्व में विलीन हो गए।मणिपुर में बीएसएफ में एएसआई के पद पर कार्यरत दयाकिशन ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान शहीद हो गए थे। शुक्रवार को उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतेष्टि की गई, जहां बीएसएफ के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर शहीद दयाकिशन को सलामी दी। पार्थिक शरीर के साथ आए बीएसएफ के जवानों व स्थानीय पुलिस और प्रशासन की ओर से पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
जवान की अंतिम विदाई के दौरान पूरे गांव में शोक की लहर छाई रही। भारी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और युवा अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। नम आंखों से हर किसी ने अपने वीर जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की और भारत माता के जयकारों के बीच उन्हें अंतिम विदाई दी।
परिवार के अनुसार दयाकिशन यादव वर्ष 1996 में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह मणिपुर में तैनात थे, जहा एक जॉइंट ऑपरेशन के दौरान वे वीरगति को प्राप्त हो गए। दयाकिशन अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटी और एक बेटा हैं जो फिलहाल पढ़ाई कर रहे है। उनके निधन से गांव और क्षेत्र में शोक का माहौल है।


