देश

आज सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 15- मई- शुक्रवार

सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 15- मई- शुक्रवार

 

*महंगाई की एक और आम आदमी पर मार,बढ़ गए पेट्रोल और डीजल के दाम, प्रति लीटर 3 रुपये की बढ़ोतरी,*

*1* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से पांच देशों के यात्रा पर रहेंगे। उनकी यह यात्रा छह दिन की है। इस दौरान वह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की यात्रा करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस दौरे का उद्देश्य भारत के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना तथा वैश्विक भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बीच सहयोग बढ़ाना है

*2* रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में आयोजित ‘कलाम और कवच’ सम्मेलन में कहा कि आधुनिक युद्ध में सफलता सेनाओं के आपसी तालमेल पर निर्भर करेगी। उन्होंने जल, थल, वायु, अंतरिक्ष और साइबरस्पेस में सभी बलों को एकजुट होकर काम करने पर जोर दिया।

*3* होर्मुज स्ट्रेट में गुजरात का एक और जहाज डूबा, ओमान तट के पास हादसा, 14 क्रू मेंबर्स को कोस्टगार्ड ने बचाया

*4* NEET-UG एग्जॉम कैंसिल होने के बाद पहली बैठक, शिक्षा मंत्री के घर अधिकारी पहुंचे; नई डेट पर चर्चा, अभी घोषणा बाकी

*5* केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक 21 मई को, पीएम मोदी अध्यक्षता करेंगे; कैबिनेट में फेरबदल की संभावना, बचत पर चर्चा हो सकती है

*6* सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर सवाल, जब सरकार को ही फैसला लेना है, फिर कमेटी में नेता विपक्ष को रखने का दिखावा क्यों

*7* 19 राज्य-UT में SIR का ऐलान, यहां 37 करोड़ वोटर्स, 30 मई से 23 दिसंबर के बीच होगा वेरिफिकेशन; पंजाब, उत्तराखंड और मणिपुर में अगले साल चुनाव

*8* होर्मुज समेत सभी जलमार्गों से सुरक्षित आवाजाही बहुत जरूरी, ब्रिक्स सम्मेलन में भारत की दो टूक

*9* सैन्य सुधारों में सोच का बदलाव बड़ी चुनौती: सीडीएस चौहान बोले- थिएटरीकरण में भारत अन्य देशों से 15 साल पीछे

*10* कांग्रेस ने कहा-भाजपा आर्थिक नाकामी से ध्यान भटकाने के लिए राहुल के विदेश दौरों को उठा रही

*11* विजय के फ्लोर टेस्ट के बाद AIADMK में फूट: बागी गुट ने खोला मोर्चा, क्या तमिलनाडु में भी शिवसेना जैसा ही संकट आने वाला है?

*12* बंगाल सरकार ने स्कूलों में वंदे मातरम अनिवार्य किया, असेंबली में सबको गाना होगा; गोहत्या पर नया नोटिस- बिना फिटनेस सर्टिफिकेट काटने पर रोक

*13* पुणे से लीक हुआ था नीट का पेपर, पिछले 24 घंटों में 14 स्थानों पर छापे; दो और गिरफ्तार

*14* आम जनता को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक साथ 3-3 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी हुई है। इस ताजा वृद्धि के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की नई कीमत अब 97.77 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है

*15* चारधाम यात्रा में 25 दिनों में 40 श्रद्धालुओं की मौत, केदारनाथ में सबसे ज्यादा 22 की जान गई; बद्रीनाथ में 7, गंगोत्री-यमुनोत्री में भी बढ़ा आंकड़ा

*16* IPL- पंजाब लगातार पांचवां मैच हारी, मुंबई 6 विकेट से जीती, आखिरी ओवर में 15 रन बनाए, तिलक ने नाबाद 75 रन की पारी खेली

*17* महाराष्ट्र के 4 शहरों में पारा 45°C पार, यूपी में बांदा, राजस्थान में फलोदी सबसे गर्म; यूपी में आंधी-बारिश से मौत का आंकड़ा 111 पहुंचा

*18* व्यापार संबंधों में नया मोड़: राष्ट्रपति ट्रंप का दावा- चीन 200 बोइंग जेट खरीदेगा, खबर के बाद शेयर 4% गिरे

*19* हमलावरों को दी पनाह’: ईरान ने UAE पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- ये मददगार नहीं बल्कि खुद एक हमलावर
Today News

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button