
उचाना मंडी में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी, तबादलों के विरोध में धरना तेज
उचाना मंडी। उचाना क्षेत्र के बिजली कर्मचारी पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर लगातार हड़ताल पर बैठे हुए
उचाना मंडी में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी, तबादलों के विरोध में धरना तेज
उचाना मंडी। उचाना क्षेत्र के बिजली कर्मचारी पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर लगातार हड़ताल पर बैठे हुए हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि उचाना के विधायक द्वारा कई कर्मचारियों के तबादले करवा दिए गए, जो पूरी तरह अनुचित है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने केवल अपनी ड्यूटी निभाई थी और कार्यकर्ताओं के घरों पर कार्रवाई भी विभागीय नियमों के तहत की गई थी।
कर्मचारियों ने इस पूरे मामले को राजनीतिक हस्तक्षेप करार देते हुए कहा कि इस प्रकार की राजनीति कर्मचारियों के साथ अन्याय है और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी मुद्दे को लेकर उचाना बिजली घर में कर्मचारी धरने पर बैठे हैं और साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि जब तक उनके साथियों के तबादले वापस नहीं लिए जाते, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
धरने में उचाना खंड के सभी बिजली कर्मचारी शामिल हैं, जिससे बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। कर्मचारियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द समाधान निकालने की मांग की है ताकि आम जनता को हो रही परेशानी भी समाप्त हो सके।
धरने की अध्यक्षता श्री राम शर्मा और संदीप कुमार द्वारा की गई, जबकि मंच संचालन जोगिंदर अलेवा ने किया। इस दौरान श्री कृष्ण, नरेंद्र, शमशेर खटकड, वीरेंद्र, अजमेर फोरमैन, राजेश पुनिया, सुभाष शर्मा, कुलबीर फौजी, जयवीर, मेहर सिंह, सुरेंद्र मोर, मनोज शर्मा (दुर्जनपुर) सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे।
कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, उनका आंदोलन इसी तरह जारी रहेगा।

