हरियाणा

युवक को बंधक बनाकर की मारपीट, निर्वस्त्र कर बनाई वीडियो; पैसे वसूलकर दी धमकी

पटौदी क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक युवक को जबरन पकड़कर बंधक बनाया गया और उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। आरोप है कि चार युवकों ने मिलकर पीड़ित को न सिर्फ बेरहमी से पीटा, बल्कि उसे नग्न कर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया। बाद में इसी वीडियो के जरिए उसे डराकर पैसे वसूले गए और पुलिस में शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई।

पीड़ित, जो वार्ड नंबर 19 का निवासी है, ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार शाम अपने एक पड़ोसी को रेलवे स्टेशन छोड़कर लौट रहा था। जब वह पटौदी बस स्टैंड के पास पहुंचा, तो पहले से घात लगाए बैठे सोनू, तेजू और उनके दो साथियों ने उसे घेर लिया। इसके बाद जबरदस्ती उसे पास के एक ऑफिस में ले जाया गया, जहां दरवाजा बंद कर उसे बंधक बना लिया गया।

पीड़ित के अनुसार, अंदर ले जाते ही आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उसके कपड़े उतरवा दिए। इसके बाद उसके साथ अश्लील हरकतें की गईं। इस दौरान एक आरोपी मोबाइल फोन से पूरी घटना का वीडियो बनाता रहा। युवक ने कई बार हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाई, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक नहीं सुनी।

आरोपियों ने उसकी जेब से पांच हजार रुपये निकाल लिए और फिर और पैसे लाने का दबाव बनाने लगे। युवक को डराकर उसकी मां को फोन करवाया गया, जिसके बाद आरोपियों के खाते में पांच हजार रुपये और ट्रांसफर कराए गए। बाद में जब उसकी मां मौके पर पहुंची, तब जाकर उसे छोड़ा गया।

जाते समय आरोपियों ने धमकी दी कि अगर इस बारे में पुलिस को बताया गया, तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। डरे-सहमे युवक ने बाद में हिम्मत कर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button