
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी भी रही मौजूद
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी भी रही मौजूद
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वूमेन एंटरप्रेन्योरशिप प्लेटफार्म के हरियाणा अध्याय का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 9.21 लाख लाभार्थियों को 294.91 करोड रुपए की लाभ राशि भी की वितरित
दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत मुख्यमंत्री ने 200.77 करोड़ की लाभ राशि का भी किया वितरण
हर घर हर गृहणी योजना के अंतर्गत 20.21 करोड़ राशि भी की वितरित
*सिरसा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन*
मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
सिरसा की पावन भूमि पर नारी शक्ति के इस समारोह में आने का मिला अवसर मेरे लिए गौरव की बात- मुख्यमंत्री
इस भूमि से अनेक संतों ने समाज को जीवन की एक सच्ची राह दिखाने का किया काम
एक ओर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना रहे हैं वहीं दूसरी ओर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के गौरवपूर्ण 11 वर्ष भी कर रहे हैं पूरे- मुख्यमंत्री
हमारी बेटियों ने अपनी मेहनत के बल पर जिन ऊंचाइयों को छुआ वह पूरा दृश्य दिखा यहां लगी प्रदर्शनी में
हमारी सरकार महिलाओं को सशक्त और मजबूत करने के लिए कर रही है निरंतर कार्य
वर्ष 2026 27 के बजट में लाडो लक्ष्मी योजना के लिए 6500 करोड रुपए का किया प्रावधान
विधवा, वृद्धावस्था और अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 1137.84 करोड़ रुपए की राशि भी यहां से की जारी- मुख्यमंत्री
आज यहां से महिला उद्यमिता मंच के हरियाणा अध्याय की भी की गई शुरुआत- मुख्यमंत्री
यह मंच महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप्स की संख्या 61% करने में कारगर सिद्ध होगा
यह मंच उन बहनों के लिए होगा वरदान साबित जो स्वयं का व्यवसाय करना चाहती है शुरू- मुख्यमंत्री
जो उद्योग हरियाणा की महिलाओं को देंगे रोजगार, उन्हें अतिरिक्त सब्सिडी देने का काम करेगी हरियाणा सरकार
वर्ष 2026 27 के बजट में 4000 नए राशन डिपो खोलने का भी किया गया प्रस्ताव, जिसमें 33% महिलाओं को आरक्षण देने का भी किया प्रावधान
कामकाजी महिलाओं के बच्चों की देखभाल के लिए विस्तृत क्रेच नीति लागू करने वाला देश का पहला राज्य है हरियाणा
इस समय प्रदेश में 845 विस्तृत क्रेच चल रहे हैं, इसके अलावा 4000 प्लेवे स्कूल भी खोले गए- मुख्यमंत्री
महिलाओं को लखपति दीदी बनाने की गति बढ़ाने के लिए इसी बजट में पिंक कैब का भी किया प्रावधान
कैब चलाने की इच्छुक महिलाओं को दिया जाएगा वाहन चलाने का प्रशिक्षण- मुख्यमंत्री
प्रदेश में चलाई जा रही है महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर भी कई योजनाएं
नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक करने के लिए सरकार कर रही है गति से कार्य
नशे के विरुद्ध चल रही लड़ाई में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से की सहयोग की अपील

