हरियाणा

बिना देहज की शादी कर समाज को दिया सन्देश कोसली

भाई मुरारी लाल डाबला के बेटे अक्षय कुमार डाबला की शादी बिना देहज के की है।उन्होंने देहज में कोई सामान नहीं लिया केवल 1 रूपया कन्या दान लेकर समाज को सकारात्मक संदेश दिया है

बिना देहज की शादी कर समाज को दिया सन्देश
कोसली
कोसली निवासी अखिल भारतीय धानक/धानका आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश डाबला ने अपने छोटे भाई मुरारी लाल डाबला के बेटे अक्षय कुमार डाबला की शादी बिना देहज के की है।उन्होंने देहज में कोई सामान नहीं लिया केवल 1 रूपया कन्या दान लेकर समाज को सकारात्मक संदेश दिया है।19 फरवरी को मुरारी लाल डाबला के बेटे अक्षय कुमार डाबला की शादी कनीना खंड के गांव उनाहनी में संदीप कुमार की बेटी निक्की एडवोकेट के साथ हुई है।डाबला ने बताया कि वे हमेशा देहज के खिलाफ रहे हैं।उन्होंने अपने समाज का प्रदेश अध्यक्ष का पद सम्भालते ही फैसला कर लिया था कि वो अपने छोटे भाई के बेटे की शादी बिना दान -देहज के करेंगे । उन्होंने पारम्परिक भात की रस्म में भी 1 रूपया लिया है।उन्होंने कहा शादी एक पवित्र बंधन है ,न कि आर्थिक लेनदेन ।उनके भाई मुरारी लाल डाबला पेशे से मैकेनिक शॉप चलते हैं।अक्षय कुमार डाबला बिजली विभाग में एसिस्टेंट लाइनमैन के पद पर कार्यरत है।मुरारी लाल के दो बेटे हैं दोनों सरकारी जॉब में है तथा लड़के की माता अनिता भी आशा वर्कर है।ओमप्रकाश डाबला का कहना है कि जो लोग आर्थिक रूप से सक्षम है उन्हें समाज के लिए मिशाल बनकर देहज रूपी दानव का अंत करना चाहिए।शादी पर खर्च होने वाला धन शिक्षा जैसे अच्छे कार्यो में लगना चाहिए ।ओमप्रकाश डाबला के इस कदम की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है।इस अनूठी पहल पर रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हूडा ,पूर्व मंत्री जगदीश यादव,बादली से विधायक कुलदीप वत्स , उपभोक्ता कमीशन के पूर्व सदस्य दिवान सिंह चौहान,भाजपा नेता बलजीत यादव,डीके यादव,एडवोकेट रमेश यादव,जिला रेवाड़ी कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष सुभाष छाबड़ी,कांग्रेस जिला रेवाड़ी के शहरी अध्यक्ष प्रवीण चौधरी,भाजपा नेत्री सरोज यादव व जिला पार्षद शारदा यादव,जिला पार्षद जीवन हितैषी , कांग्रेस किसान सेल के जिला अध्यक्ष ऋषि यादव,चेयरमैन नरेंद्र यादव,चेयरमैन रवि यादव , चैयरमैन विजय आजाद ,चेयरमैन सुरेंद्र सिंह यादव सहित अनेक नेताओ,सरपंच व पूर्व सरपंचों सहित समाजसेवी संस्था के प्रधानों ने शादी समारोह में पहुचकर आशिर्वाद दिया । Today news haryana

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button