देशराज्य

आज सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें 17 फरवरी

आज सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें

 

*1* पत्नी के साथ मुंबई पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, आज PM मोदी से होगी मुलाकात, दिल्ली में AI समिट में लेंगे हिस्सा

*2* भारत-फ्रांस के बीच 3.25 लाख करोड़ की डील आज, भारत को 114 राफेल मिलेंगे; मुबंई में राष्ट्रपति मैक्रों से मिलेंगे पीएम मोदी

*3* बांग्लादेश में आज तारिक रहमान लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ, भारत की ओर से शामिल होंगे ओम बिरला

*4* बांग्लादेश की राजनीति में आज एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। लंबे समय तक पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत खालिदा जिया के विचारों के इर्द-गिर्द घूमते रहे बांग्लादेश को 35 साल बाद एक नया प्रधानमंत्री तारिक रहमान के रूप में मिलने जा रहा है।

*5* जम्मू-कश्मीर में 14 टूरिस्ट स्पॉट फिर से खोले गए, पहलगाम हमले के बाद से बंद थे; पिछले साल सितंबर में भी 7 खुल चुके

*6* सुप्रीम कोर्ट बोला-शादी से पहले फिजिकल रिलेशन समझ से परे, जब तक शादी नहीं, तब तक लड़का-लड़की अजनबी; किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए

*7* ’95 चुनाव हारने का रिकॉर्ड, कांग्रेसी भी नहीं मानते नेता’; राहुल गांधी पर BJP नेता शहजाद पूनावाला ने कसा तंज

*8* चुनाव से पहले सिद्धू दंपती की घर वापसी की जमीन तैयार करने में जुटा भाजपा नेतृत्व, विरोध में कई नेता

*9* सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं, जिसमें 15,649 केंद्रों पर 43 लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे।

*10* साल 2026 का पहला वलयाकार सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को लगेगा, जिसे रिंग ऑफ फायर कहा जाता है और यह भारतीय समयानुसार दोपहर 12:31 बजे शुरू होगा। यह दुर्लभ खगोलीय घटना दक्षिणी गोलार्ध में दिखाई देगी, जबकि भारत में सूर्य क्षितिज के नीचे होने के कारण इसके दर्शन संभव नहीं होंगे

*11* अमेरिकी कारोबारी और दोषी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के दस्तावेजों के सामने आने के बाद से ही दुनिया में उथल-पुथल मची हुई है। कई दिग्गज हस्तियों से लेकर वैश्विक नेताओं के एपस्टीन के साथ संबंध सामने आए हैं। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम भी जुड़ा है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस मामले में खुद को क्लीन चिट दे दी है

*12* एयर फोर्स वन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा, ‘मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। मुझे बरी कर दिया गया है। मेरा जेफरी एपस्टीन से कोई लेना-देना नहीं है। मुझे एपस्टीन मामले में पूरी तरह से बरी कर दिया गया है।

*13* पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम के संयुक्त प्रभाव से 17 से 19 फरवरी के बीच उत्तर, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में मौसम के फिर से करवट लेने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी राज्यों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जबकि मैदानों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। इसी बीच दक्षिण के तटीय इलाकों में गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा

*14* सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें 2% घटकर 2.42 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गईं, जबकि सोना 700 रुपये बढ़कर 1,59,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचा। निवेशकों की मुनाफावसूली और डॉलर इंडेक्स की कमजोरी ने बाजार को प्रभावित किया।

*15* हार देख मैदान से भागा ट्रॉफी चोर मोहसिन नकवी! बीच मैच में ही छोड़ा स्टेडियम, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

*16* भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में हाहाकार, पूर्व क्रिकेटरों ने बाबर आजम और शाहीन अफरीदी को टीम से बाहर करने की मांग

*17* ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्डकप से लगभग बाहर, लगातार तीसरी जीत से श्रीलंका सुपर-8 में पहुंचा; निसंका ने इस टूर्नामेंट का पहला शतक लगाया।
Today news

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button