हरियाणा

Pulwama attack की बरसी पर कोसली में श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों ने शहीदों को किया नमन*

Pulwama attack की बरसी पर कोसली में श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों ने शहीदों को किया नमन*

*Pulwama attack की बरसी पर कोसली में श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों ने शहीदों को किया नमन*
कोसली, 14 फ़रवरी | ओमप्रकाश डाबला
14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर शनिवार को कोसली के शहीदी स्मारक पर पूर्व सैनिकों व समाजसेवियों ने एकत्रित होकर वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित जनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा और शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को याद किया।
वक्ताओं ने कहा कि पुलवामा हमला केवल एक घटना नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौती था। आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरी गाड़ी को सीआरपीएफ के काफिले से टकरा दिया था, जिसमें 40 जवान मौके पर ही शहीद हो गए थे और कई अन्य घायल हुए थे। उन्होंने कहा कि भारत ने इस कायराना हमले का मजबूती से जवाब दिया और दुनिया को अपनी सैन्य शक्ति व संकल्प का परिचय कराया।
पूर्व सैनिकों ने कहा कि 14 फरवरी जहां विश्व स्तर पर वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता है, वहीं भारत के लिए यह दिन उन बहादुर सैनिकों की याद में “काला दिन” है, जिन्होंने कर्तव्य पथ पर चलते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।
पूर्व सैनिकों के संयुक्त मोर्चे के सदस्यों ने शहीदों के परिवारों के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए कहा कि देश उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेगा।
इस अवसर पर कैप्टन करतार सिंह, संजय यादव, सूबेदार महेंद्र सिंह, बार प्रधान जयकिशन ढिल्लों, ओमप्रकाश डाबला, रमेश शर्मा, नरेश यादव, डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल जयसिंह, राकेश यादव, डॉ. प्रीति धनखड़, कैप्टन कर्मसिंह, शारदा, सतबीर, सुकर्मपाल, प्रवक्ता पहलाद सिंह, अनिल पंच, रामफल कोसलिया, सुजान सिंह आर्य सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button