देशराज्य

आज सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें 15 फरवरी रविवार

आज सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें

 

*1.* T-20 वर्ल्डकप: भारत-PAK महामुकाबले पर फिर सकता है पानी! कोलंबो में हो रही बारिश; कल भी इंद्रदेव रहेंगे मेहरबान।

*2.*’सनातनी भाई-बहनों के प्यार और वोट से संभव हुई मेरी जीत, आप निडर होकर पूजा-पाठ करें’, बांग्लादेश में BNP के 2 सांसदों ने दिया भरोसा।

*2A.)* ‘बांग्लादेश की पूर्व PM शेख हसीना का प्रत्यार्पण कर सकता है भारत’, तारिक रहमान के करीबी मिर्जा फखरुल इस्लाम ने जताई उम्मीद।

*3.* DA मामले में बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और वित्त सचिव प्रभात मिश्रा को कोर्ट की अवमानना का मिला नोटिस।

*4.* गुजरात के रेस्टोरेंट में पूर्व बर्दवान की कालना निवासी 38 वर्षीय महिला श्रमिक का लटकता शव बरामद, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप।

*5.* पूर्व मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक बारासात TMC जिला चुनाव कोर कमेटी का संयुक्त संयोजक नियुक्त, बहरमपुर और जंगीपुर कोर कमिटियों का भी ऐलान।

*6.* सिलीगुड़ी: पैरामेडिकल प्रशिक्षण के नाम पर खोली गई फर्जी कंपनी, लाखों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, मचा हंगामा।

*7.* मां की आंख दान करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता को जेल भेजा गया, विवाद के बीच कृष्णानगर के SP अमरनाथ का जलपाईगुड़ी तबादला, नए SP नियुक्त हुए वाई रघुवंशी।

*8.* अलीपुरद्वार में 3 दिन से लापता होटल कर्मचारी का लटकता शव होटल से ही बरामद, आक्रोशित लोगों ने की आगजनी-तोड़फोड़।

*9.* महाराष्ट्र: छत्रपति संभाजी नगर में BJP विधायक के ऑफिस में मिला लावारिस बैग, खोलकर देखा तो रखे थे हथियार; पहले भी मिल चुकी है धमकी।

*10.*’राहुल गांधी चलाते हैं झूठ की फैक्ट्री’, India-US ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस पर भड़के अमित शाह।

*11.* जयपुर में 16 फरवरी से बंद रहेंगी शराब की दुकानें, विक्रेताओं ने किया हड़ताल का ऐलान।

*12.* RJD ने रांची मेयर चुनाव में सुजाता कच्छप को दिया समर्थन, कांग्रेस से बनाई दूरी; सियासी हलचल तेज।

*13.* जोधपुर: साध्वी प्रेम बाईसा मौत मामले में चौंकाने वाला खुलासा, साजिश या जहर नहीं, अस्थमा व कार्डियक अरेस्ट से हुई थी मृत्यु।

*14.* यूपी: महोबा में मिडडे मील पर बड़ा सवाल: 10 लीटर पानी में मिलाया आधा लीटर दूध, वीडियो सामने आते ही मचा हड़कंप।

*15.* राष्ट्रपति पुतिन के कट्टर विरोधी नवलनी को दिया गया था मेंढक का जहर, 5 देशों का रूस पर बड़ा आरोप।

*16.* सीरिया में इस्लामिक स्टेट पर अमेरिका ने बरपाया कहर; 30 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना।

Today news

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button