
सेक्टर 20 में पिछले10 दिनों से खुले में बह रहा है सीवर। क्या एच एस वी पी के अधिकारी ध्यान देंगे ? – ओ पी सिहाग
सीवर के पानी की गंदी बदबू से लोगों का जीना हुआ मुहाल ,बीमारी फैलने का खतरा।
सेक्टर 20 में पिछले10 दिनों से खुले में बह रहा है सीवर। क्या एच एस वी पी के अधिकारी ध्यान देंगे ? – ओ पी सिहाग
सीवर के पानी की गंदी बदबू से लोगों का जीना हुआ मुहाल ,बीमारी फैलने का खतरा।
पंचकूला, 31 जनवरी: जजपा पंचकूला के जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने सेक्टर 20 पंचकूला में ग्रुप हाऊसिंग सोसाइटी नंबर 105 से लेकर 111 तक पिछले लगभग 10 दिनों से खुले में बह रहे सीवर के मुद्दे को उठाते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि अगले दो दिनों में इस सीवर लाइन को खुलाकर ओवरफलो हो रहे सीवर के गंदे पानी से आम लोगों को निजात दिलाए वर्ना जजपा इस काम के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सेक्टर 20 पंचकूला में पुलिस स्टेशन जाकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हेतू एफ आई आर दर्ज करवाने से नहीं चुकेगी ।
जजपा जिला अध्यक्ष सिहाग ने कहा कि खुले में सीवर का पानी बहने की वज़ह से पूरे क्षेत्र में बहुत गंदी बदबू आ रही है जो आसपास की सोसाइटीज में रहने वाले सेंकड़ों वाशिंदों के साथ-साथ इस मुख्य सड़क से गुजरने वाले हज़ारों लोगों के लिए बहुत बड़ी आफत बन गई है । उन्होंने कहा कि सीवर में हज़ारों लोगों का मल बहकर सीवरेज ट्रीटमेन्ट प्लांट में ट्रीट होने के लिए जाता है अगर वो खुले में बहेगा तो जहाँ लोगों को गंदी हवा में साँस लेना पड़ेगा वही बीमारियाँ फैलने का खतरा भी बढ़ेगा। जजपा जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने आज खुद मोके पर पहुँच कर पूरी स्थिती का जायजा लिया एक वीडियो के माध्यम से हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के जिम्मेदार अधिकारियों से तुरंत सीवर लाइन को खुलवाने का आग्रह किया।

