हरियाणा

गणतंत्र दिवस पर हरियाणा लोक भवन में ‘एट-होम’ समारोह, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष का किया अभिवादन*

संवैधानिक गरिमा और सौहार्द का प्रतीक बना ‘एट-होम’ कार्यक्रम, अनिल विज ने राज्यपाल को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं*

*गणतंत्र दिवस पर हरियाणा लोक भवन में ‘एट-होम’ समारोह, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष का किया अभिवादन*

*संवैधानिक गरिमा और सौहार्द का प्रतीक बना ‘एट-होम’ कार्यक्रम, अनिल विज ने राज्यपाल को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं*

चण्डीगढ, 26 जनवरी- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में आयोजित पारंपरिक ‘एट-होम’ समारोह में हरियाणा के माननीय राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष का शिष्टाचार भेंट कर अभिवादन किया। इस अवसर पर राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज का स्नेहपूर्वक हाथ मिलाकर अभिवादन स्वीकार किया।

इस अवसर पर मंत्री श्री अनिल विज ने राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और प्रदेश की प्रगति, सुशासन तथा जनकल्याण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान की मर्यादाओं का सम्मान करते हुए जनसेवा के संकल्प को और सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है।

उल्लेखनीय है कि ‘एट-होम’ समारोह सौहार्द, सम्मान और संवैधानिक गरिमा का प्रतीक रहा, जिसमें प्रदेश सरकार के मंत्रिगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी विशिष्ट हस्तियाँ उपस्थित रहती हैं।
———-

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button