हरियाणा

हरियाणा में बदला मौसम का मिज़ाज: सर्दियों की पहली बारिश से ठंड ने फिर दी दस्तक, तापमान में तेज गिरावट

हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। सर्दियों के मौसम में पहली बार हुई बारिश ने ठंडक को दोबारा बढ़ा दिया है। देर रात से शुरू हुई बारिश और ठंडी हवाओं के चलते प्रदेशभर में अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को फिर से सर्दी का अहसास होने लगा है

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, उत्तरी पर्वतीय इलाकों में एक मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके प्रभाव से दक्षिणी पंजाब और उत्तरी राजस्थान के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना, जिसका असर हरियाणा में भी देखने को मिल रहा है। इसी कारण शुक्रवार तड़के से कई जिलों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया।

सोनीपत में गुरुवार रात करीब सवा दस बजे अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवाएं चलने लगीं और इसके बाद रात 2 बजकर 29 मिनट पर हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। बारिश के साथ चल रही ठंडी हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया।

कुरुक्षेत्र में भी सुबह से ही मौसम बदला-बदला नजर आया। यहां रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है और करीब 23 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शीत लहर चल रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अधिकतम तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। जहां पहले यह करीब 21 डिग्री सेल्सियस था, वहीं अब यह लुढ़ककर 14 डिग्री तक पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान भी 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

बारिश और ठंडी हवाओं के संयुक्त असर से प्रदेश में एक बार फिर ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि आज दिनभर बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम में इस अचानक आए बदलाव से जहां किसानों की चिंता बढ़ी है, वहीं आम लोगों ने फिर से गर्म कपड़े निकाल लिए हैं।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर सुबह और देर रात के समय, जब ठंड और शीत लहर का असर अधिक महसूस किया जा सकता है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button