देशराज्य

सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 18 जनवरी रविवार

सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 18 जनवरी रविवार

*1* मोदी असम के कलियाबोर में अमृत-भारत ट्रेन का इनॉगरेशन करेंगे, दोपहर में प. बंगाल के सिंगूर जाएंगे; ₹830 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन, फिर रैली करेंगे

*2* मोदी बोले- कांग्रेस ने घुसपैठियों से जमीन पर कब्जा कराया, ये कांग्रेस के कट्टर वोटर, हिमंता सरकार कब्जे हटाकर घुसपैठियों को खदेड़ रही

*3* TMC पर बरसे पीएम मोदी; बोले- घुसपैठिए हक छीन रहे हैं, भाजपा सरकार बनते ही कार्रवाई करेंगे

*4* पीएम मोदी ने कहा कि जिन इलाकों में  वर्षों तक भाजपा के खिलाफ झूठ फैलाया गया और अफवाहें उड़ाई गईं, वहां भी अब मतदाता भाजपा को आशीर्वाद दे रहे हैं। उन्होंने पूरे भरोसे के साथ कहा कि इस बार बंगाल की जनता भाजपा को विजयी बनाएगी। पीएम मोदी ने कहा कि देश का माहौल बदल चुका है और लोग विकास और सुशासन की राजनीति को प्राथमिकता दे रहे हैं

*5* तस्वीरों में देखते थे विदेशी ट्रेनें, उस सपने को हकीकत में बदला’, मालदा की रैली में बोले पीएम मोदी

*6* ‘गमछा पहनता हूं तो वे उड़ाते हैं मजाक’, PM मोदी बोले- कांग्रेस ने असम की संस्कृति और विरासत का किया अपमान

*7* मुंबई में शिंदे के सभी 29 पार्षद होटल में शिफ्ट, मेयर के लिए भाजपा को 25 पार्षद चाहिए; कैबिनेट मीटिंग में नहीं पहुंचे शिंदे-अजित

*8* DGCA ने इंडिगो पर ₹22.20 करोड़ का फाइन लगाया, जांच कमेटी ने गड़बड़ी की 4 वजहें बताईं; दिसंबर में एयरलाइन की 2500 फ्लाइट कैंसिल हुई थीं

*9* गणतंत्र दिवस की थीम वंदेमातरम्, परेड में निकलेंगी 30 झांकियां, सेना की नई भैरव बटालियन भी शामिल होगी; इस बार राफेल-सुखोई के साथ तेजस नहीं होगा

*10* दिल्ली से पटना जा रही तेजस एक्सप्रेस को बम से उड़ाने की धमकी मिली, ट्रेन अलीगढ़ में 31 मिनट खड़ी रही

*11* मौनी अमावस्या पर संगम तट श्रद्धालु डुबकी लगा रहे हैं। आज साढ़े तीन करोड़ श्रद्धालुओं के संगम में स्नान करने का अनुमान है। इसे देखते हुए मेला पुलिस सक्रिय हो गई है। सुरक्षा के मद्देनजर मेला पुलिस क्षेत्र में जल, थल और नभ से निगरानी कर रही है

*12* ट्रम्प ने 8 यूरोपीय देशों पर 10% टैरिफ लगाया, ग्रीनलैंड पर कब्जे का विरोध कर रहे थे, कहा- नहीं माने तो जून से 25% टैरिफ

*13* खामेनेई ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को बताया ‘अपराधी’, हजारों लोगों की मौत का जिम्मेदार ठहराया

*14* अंडर-19 वर्ल्डकप में भारत की लगातार दूसरी जीत, बांग्लादेश को 18 रन से हराया, विहान मल्होत्रा को 4 विकेट, वैभव-अभिज्ञान की फिफ्टी

*15* भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज में दोनों टीमों को अब तक एक-एक बार जीत मिल चुकी है। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला निर्णायक होने वाला है।

*16* आज विजय हजारे ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला है। यह मुकाबला विदर्भ और सौराष्ट्र के बीच खेला जाएगा। सौराष्ट्र ने शुक्रवार को पंजाब को नौ विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
Today News

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button