पंजाब

पंजाब में शीतलहर और कोहरे का कहर: अमृतसर समेत 9 शहरों का पारा 5 डिग्री से नीचे, मौसम विभाग ने 6 दिन का यलो अलर्ट जारी

पंजाब में ठंड और कोहरे ने सोमवार को जनजीवन प्रभावित कर दिया। अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और बठिंडा समेत 9 शहरों का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने सूबे में अगले छह दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, जिसके तहत कई जगहों पर घना कोहरा और शीतलहर बनी रहेगी।

अमृतसर सबसे ठंडा:

मौसम विभाग के अनुसार, बठिंडा में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री रहा और यह शहर सबसे ठंडा दर्ज हुआ। अमृतसर में अधिकतम तापमान केवल 8.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 8.8 डिग्री कम है, और कोहरे के कारण दृश्यता लगभग शून्य रही।

प्रमुख शहरों का तापमान:

अमृतसर: न्यूनतम 3.2°, अधिकतम 8.8°

लुधियाना: न्यूनतम 4.6°, अधिकतम 16.4°

पटियाला: न्यूनतम 3.8°, अधिकतम 16.0°

बठिंडा: न्यूनतम 1.6°, अधिकतम दर्ज नहीं

फरीदकोट: न्यूनतम 2.9°, अधिकतम 16.2°

गुरदासपुर: न्यूनतम 3.8°, अधिकतम 12.5°

एसबीएस नगर: न्यूनतम 4.8°, अधिकतम 14.6°

रूपनगर: न्यूनतम 4.2°

पठानकोट: न्यूनतम 6.1°

मौसम का हाल:

  • पंजाब में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन कोहरा और ठंड की लहर लगातार बनी रहेगी। विभाग ने लोगों से ठंड से बचाव करने और सड़क यात्रा में सावधानी बरतने की सलाह दी है।
Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button