दिल्ली

प्रदूषण ने फिर बढ़ाई दिल्ली की मुश्किलें, हवा ‘बेहद खराब’, AQI 350 से ऊपर

नई दिल्ली। दिल्लीवासियों को वायु प्रदूषण से फिलहाल कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। शनिवार सुबह राजधानी का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 358 दर्ज किया गया, जो सीधे तौर पर ‘बेहद खराब’ श्रेणी में गिना जाता है। कई इलाकों में स्थिति और गंभीर बनी हुई है, जहां AQI 400 के पार पहुंच गया है।

मौसम विभाग के अनुसार हवा की रफ्तार कमजोर पड़ने और दिशा में बदलाव के कारण प्रदूषक कण वातावरण में फंस गए हैं। इसी वजह से शुक्रवार से ही दिल्ली की हवा खराब से बेहद खराब स्तर पर बनी हुई है।

CPCB के ताज़ा आंकड़ों बताते हैं कि आनंद विहार, चांदनी चौक, विवेक विहार और द्वारका जैसे इलाकों में AQI 400 से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। वहीं रोहिणी, अशोक विहार, वजीरपुर, आरके पुरम और पंजाबी बाग में यह स्तर 370 से 390 के बीच बना हुआ है। अलीपुर, बुराड़ी और आईजीआई एयरपोर्ट क्षेत्र में भी हवा सांस लेने के लिए अनुकूल नहीं है।

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि अगले एक-दो दिनों में हवा की गति बढ़ती है तो प्रदूषण के स्तर में कुछ गिरावट आ सकती है। हालांकि तब तक लोगों को खुले में ज्यादा समय बिताने से बचने और स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button