उत्तर प्रदेशगुजरातजम्मू कश्मीरदेशपंजाबहरियाणाहिमाचल प्रदेश

आज शाम देश राज्यों से बड़ी खबरें

आज शाम देश राज्यों से बड़ी खबरें

*1* भारत-इस्राइल के प्रधानमंत्रियों की बातचीत, रक्षा और आतंकवाद से जुड़े मुद्दों पर चर्चा

*2* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस्राइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बात की। उनके साथ हुई वार्ता का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आगामी वर्ष में भारत-इस्राइल रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेंगे। नेतन्याहू के साथ दोनों देशों के रक्षा संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा हुई।

*3* जयशंकर ने वेनेजुएला के हालात पर चिंता जताई, कहा- हमारे रिश्ते अच्छे हैं, बातचीत से समस्या का हल निकालें; अमेरिका ने हमला किया था

*4* सोमनाथ से सबसे अधिक नफरत पंडित नेहरू को थी’; इतिहास के दस्तावेज साझा कर भाजपा ने किया दावा

*5* सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा करते हुए त्रिवेदी ने नेहरू द्वारा कथित तौर पर पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री लियाकत अली खान को लिखे गए एक पत्र को साझा किया। त्रिवेदी ने दावा किया कि, इस पत्र में नेहरू ने खान को ‘प्रिय नवाबजादा’ कहकर संबोधित किया और सोमनाथ के दरवाजों की कथा को पूरी तरह झूठा बताया।

*6* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण जहाज समुद्र प्रताप शुरू होने से भारत को आत्मनिर्भरता और मजबूत मिलने की बात कही। समुद्र प्रतात भारत का पहला स्वदेशी   प्रदूषण नियंत्रण पोत है, जिसका शुभारंभ सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किया

*7* सुप्रीम कोर्ट बोला- आवारा कुत्तों से सड़कें खाली रखनी होंगी, वे हादसों का कारण बनते हैं, बच्चे-बड़ों को काट रहे, लोग मर रहे

*8* सुकमा में 26 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 13 माओवादियों पर था 65 लाख का इनाम, सात महिलाएं भी शामिल

*9* ISRO: इसरो के नए साल का पहला मिशन, रणनीतिक क्षमता बढ़ाने वाला EOS-N1 उपग्रह 12 जनवरी का होगा लॉन्च

*10* कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि 2023 में वन संरक्षण कानून में किए गए संशोधनों से जंगलों के प्रबंधन का निजीकरण शुरू हो गया है। कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल उठाए।

*11* बीजेपी-कांग्रेस ने कर लिया गठबंधन! शिंदे का खेल बिगाड़ने के लिए अंबरनाथ में सत्ता के सारे समीकरण टूटे, महाराष्ट्र के अंबरनाथ नगर परिषद में देशभर से कांग्रेस मुक्त भारत का नारा देने वाली बीजेपी ने अंबरनाथ से सीधे कांग्रेस के साथ हाथ मिलाकर सता का रास्ता चुना है

*12* निकाय चुनाव,अंबरनाथ में भाजपा ने कांग्रेस से गठबंधन किया, भाजपा पार्षद अध्यक्ष बनीं; अकोट में औवेसी की पार्टी से हाथ मिलाया, फड़णवीस बोले- एक्शन लेंगे

*13* वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज की MBBS की मान्यता रद्द, मुस्लिम छात्रों के एडमिशन पर हुआ था विवाद, स्टूडेंट्स दूसरे कॉलेजों में शिफ्ट किए जाएंगे

*14* इंदौर- दूषित पानी से मरने वालों की संख्या 20, प्रशासन ने 6 की पुष्टि की,18 को मुआवजा दिया; सीएम बोले-हम आंकड़ों में नहीं पड़ रहे

*15* राजस्थान: हनुमानगढ़ में किसान महापंचायत आज, इंटरनेट बंद; हरियाणा-पंजाब से भी आएंगे किसान

*16* बांग्लादेश को भारत में ही खेलने होंगे वर्ल्ड कप मुकाबले, ICC ने वेन्यू बदलने की मांग खारिज की, नहीं खेले तो पॉइंट्स कटेंगे

*17* IND U19 vs SA U19: दक्षिण अफ्रीका में शेर की तरह दहाड़े वैभव सूर्यवंशी, केवल 63 गेंदों में शतक जड़कर रिकॉर्ड्स बुक को दहलाया

*18* सेंसेक्स 102 अंक गिरकर 84,961 पर बंद, निफ्टी भी 37 अंक लुढ़का, ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में बिकवाली

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button