
मनरेगा योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाना भाजपा की असल कार्यशैली:दीपा डाबला
युवा कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महासचिव दीपा डाबला कहाड़ी ने कहा मनरेगा योजना से महात्मा गांधी जी का नाम हटाना भाजपा की असल कार्यशैली है।
मनरेगा योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाना भाजपा की असल कार्यशैली:दीपा डाबला
कोसली,ओमप्रकाश
युवा कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महासचिव दीपा डाबला कहाड़ी ने कहा मनरेगा योजना से महात्मा गांधी जी का नाम हटाना भाजपा की असल कार्यशैली है। यह सरकार केवल नाम बदलने में विश्वास रखती है, काम में नहीं। भगवान् राम के नाम से कोई योजना लानी ही थी तो भाजपा सरकार को कोई नयी योजना लानी चाहिए थी। डाबला ने BJP सरकार द्वारा मनरेगा से महात्मा गांधी जी का नाम हटाने पर इसे योजना को खत्म करने की साजिश ओर गरीब ,पिछडा, दलित मजदूरों के साथ बड़ा विश्वासघात बताया।उन्होंने कहा केंद्र सरकार नाम बदलकर गहरी साजिश के तहत मनरेगा स्कीम को भविष्य में खत्म करना चाहती है।
उन्होंने कहा भाजपा की केंद्रीय सरकार ने राज्यों से बिना पूछे उन पर वित्तीय बोझ डाल दिया, जबकि राज्यों की वित्तीय स्थिति पहले से ही खराब है।
केंद्र सरकार ने मनरेगा के बजट को भी काट दिया। हरियाणा को 2020-21 में 764 करोड़ रुपये दिए लेकिन 2024-25 में इसे घटाकर घटकर 590 करोड़ कर दिया। जिससे सरकार अपनी जिम्मेदारी से पीछे हट रही है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार गरीब, किसान, ग्राम विरोधी है, इसलिये कांग्रेस पार्टी गांधी जी की सोच के विपरीत बन रहे इस कानून का डटकर विरोध करेगी।

